फतेहपुर, शमशाद खान । मलवां थानाक्षेत्र के बाजापुर गांव के समीप विगत चैबिस जून को गढढे मे एक अज्ञात युवक सिर और दोनों हांथ विहीन शव पुलिस ने चैकीदार की सूचना पर बरामद किया। इस घटना का खुलाशा करने के लिए पुलिस अधीक्षक कवीन्द्र प्रताप सिंह ने मलवां पुलिस को कड़े निर्देश जारी किये थे। मलवां पुलिस ने आज इस घटना का खुलाशा करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किये गये अभियुक्त के कब्जे से पुलिस ने घटना मे प्रयोग किया गया एक मोबाइल बरामद किया है।
पुलिस अधीक्षक कवीन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि विगत 24 जून को मलवां थानाक्षेत्र के बिन्दकी रोड़ पर स्थित बाजापुर गावं के समीप गढढे मे एक अज्ञात युवक का सिर विहीन शव पुलिस ने चैकीदार की सूचना पर बरामद किया था। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मृतक के हांथ पर 786 लिखा हुआ था। विवेचना के दौरान शव की शिनाख्त मो0 मुस्लिम उर्फ नन्हकऊ निवासी पूरे साहब बख्श का पुरवा मजरे सिमरयहा थाना लालगंज जनपद रायबरेली के रूप मे हुई थी। मो0 मुस्लिम के पिता इद्दू ने पुलिस को जानकारी देते हुए बताया था कि 22 जून को रात लगभग 11 बजे किसी अज्ञात नम्बर से मो0 मुस्लिम के फोन पर काल आने के बाद वह अपनी मोटर साईकिल से चला गया था उसके बाद वह वापस घर नही लौटा था। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि घटना का खुलाशा करने के लिए मलवां थानाध्यक्ष अनूप सिंह के अलावा राजेश सिंह प्रभारी सर्विलांस सेल, का0 देवेन्द्र सिंह बघेल, का0 राकेश सिंह थाना मलवां को जिम्मेदारी सौपी गयी थी। पुलिस ने मो0 मुस्लिम के मोबाइल नम्बर से निकाली गयी काल डिटेल आधार पर गांव के ही मो0 हलीम के पुत्र आसिफ को पुलिस ने पकड़कर कड़ाई से पंूछतांछ की तो उसने घटना मे सहयोग करने की बात स्वीकार करते हुए बताया कि मो0 मुस्लिम के गांव के ही अब्बास की पत्नी राफिया से अवैध सम्बन्ध थे। इसका विरोध अब्बास बराबर करता था किन्तु मो0 मुस्लिम उसकी बात की बराबर अनसुनी करता था। आसिफ ने बताया था कि उसकी दोस्ती अब्बास से बहुत अच्छी है जिसके कहने पर उसने मो0 मुस्लिम को लड़की से मिलाने के बहाने बुला लिया था जहां पर अब्बास अपने तीन साथियों के साथ मौजूद था और उक्त लोगों ने मो0 मुस्लिम की हत्या करने के बाद शव को ले जाकर वहां फेंक दिया था। पुलिस अधीक्षक ने घटना का खुलाशा करने वाली पुलिस टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की है। पकड़े गये अभियुक्त को पुलिस ने जेल भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि घटना मे शामिल अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी शीघ्र की जायेगी।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें