फतेहपुर, शमशाद खान । हुसैनगंज थानाक्षेत्र के असनी पुल पर शुक्रवार की सुबह रोड़वेज बस व ट्रक की हुयी भिडंत मे दम्पत्ति समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये जिन्हें उपचार के लिए जिला चिकित्सालय लाया गया जहां बस चालक समेत दम्पत्ति की हालत गंभीर देखते हुए कानपुर के लिए रिफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार कौशाम्बी जनपद के थाना मंझनपुर निवासी 60 वर्षीय महताब अपनी 55 वर्षीय पत्नी फातिमा के साथ लखनऊ शादी समारोह मे भाग लेने हेतु फतेहपुर बस स्टेशन से लखनऊ जाने वाली बस पर सवार हो गये बताते हैं कि बस चालक रोहित पुत्र विनोद 45 निवासी कुम्भीपुर थाना खागा एवं अन्य सवारियों को बैठालकर लखनऊ के लिए रवाना हुआ। बताते हैं कि जैसे ही बस हुसैनगंज थाने के असनी पुल पर पहुंची तभी ट्रक से भिडंत हो गयी जिसके फलस्वरूप बस चालक रोहित, पति-पत्नी महताब व फातिमा एवं मुस्तकीम पुत्र असलम 40 निवासी ज्वालागंज थाना कोतवाली गंभीर रूप से घायल हो गये। जबकि अन्य सवारी चोटहिल हो गयी। गंभीर रूप से घायल चारों को आनन फानन सरकारी एम्बुलेंस द्वारा उपचार के लिए जिला चिकित्सालय मे भर्ती कराया गया जहां इमरजेंसी मे तैनात चिकित्सक ने पति-पत्नी व रोड़वेज बस चालक रोहित की हालत चिंताजनक देखते हुए कानपुर मेडिकल कालेज के लिए रिफर कर दिया।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें