AMJA BHARAT एक वेब न्‍यूज चैनल है जिसे कम्‍प्‍यूटर, लैपटाप, इन्‍टरनेट टीवी, मोबाइल फोन, टैबलेट इत्‍यादी पर देखा जा सकता है। पर्यावरण सुरक्षा के लिये कागज़ बचायें, समाचार वेब मीडिया पर पढें

शनिवार, 4 अगस्त 2018

लाठी चार्ज के विरोध मे अधिवक्ताओं ने राज्यपाल को भेजा ज्ञापन

फतेहपुर, शमशाद खान । गाजियाबाद के कचेहरी परिसर मे पुलिस द्वारा अधिवक्ताओं पर बर्बरता पूर्वक की गयी लाठीचार्ज के विरोध मे वकीलों ने कांग्रेस विधि विभाग ने प्रदर्शन कर जिलाधिकारी के मध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेंजकर दोषियों पर कार्यवाही किये जाने और घायल अधिवक्ताओं को आर्थिक सहायता दिलाये जाने की मांग किया। 
शनिवार को जिला कांग्रेस कमेटी विधि विभाग के चेयरमैन आशीष गौड़ एडवोकेट की अगुवाई मे अधिवक्ताओं ने जनपद गाजियाबाद कचेहरी परिसर मे वकीलों पर की गयी लाठी चार्ज की कड़े शब्दों मे निंदा करते हुए राज्यपाल के नाम सम्बोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपकर मांग किया कि लाठी चार्ज प्रकरण की जांच कराकर दोषी अधिकारियों व पुलिस कर्मियों पर कार्यवाही की जाये। साथ ही घायल अधिवक्ताओं को दो-दो लाख रूपये की आर्थिक सहायता सरकार से दिलायी जाये। इस मौके पर अजय श्रीवास्तव एडवोकेट, मणि प्रकाश दुबे, विजय शंकर मिश्र, ब्रजेश कुमार दुबे, धनंजय सिंह, फूल सिंह यादव, राशिद सिद्दकी, रामसिंह, अनूप कुमार शुक्ला, देवेन्द्र सिंह गौतम आदि अधिवक्ता मौजूद रहे। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Advertisement

Advertisement

लोकप्रिय पोस्ट