AMJA BHARAT एक वेब न्‍यूज चैनल है जिसे कम्‍प्‍यूटर, लैपटाप, इन्‍टरनेट टीवी, मोबाइल फोन, टैबलेट इत्‍यादी पर देखा जा सकता है। पर्यावरण सुरक्षा के लिये कागज़ बचायें, समाचार वेब मीडिया पर पढें

शनिवार, 4 अगस्त 2018

पांच दिनों से जले ट्रांसफार्मर को लेकर आक्रोशित लोगों ने मार्ग किया जाम

फतेहपुर, शमशाद खान । पांच दिन पूर्व फूंके ट्रांसफार्मर को न बदले जाने से आक्रोशित पीरनपुर-अरबपुर मोहल्ले वासियों ने जवालागंज चैराहे के समीप विद्युत विभाग के विरुद्ध नारेबाजी एवं प्रदर्शन करते हुए बाँदा सागर मार्ग पर जाम लगा दिया जिससे आवागमन बाधित हो गया जाम लगने से बाँदा की ओर आने जाने वाली रोडवेज बस, स्कूली वाहन समेत अन्य गाड़िया फंसी जहाँ की तहाँ खड़ी हो गयी सूचना पर मौके पर पहुँचे पुलिस बल ने विद्युत विभाग के आला अफसरों से वार्ता की जिसके पश्चात जाम खुल सका। जाम लगने के कारण आधा घण्टा से अधिक समय तक आवागमन बाधित रहा और लोग जाम से जूझते रहे। बताते चले की जवालागंज चैराहे स्थित ठाकुर दरियाव सिंह के प्रतिमा के समीप रखा ट्रांसफॉर्मर पिछले पाँच दिनों पूर्व फूंक गया था जिससे पीरनपुर अरबपुर आदि मोहल्लों की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई थी। बरसात के समय विद्युत आपूर्ति बंद होने से लोगो को सबसे अधिक पानी की समस्या उतपन्न हो गई। वहीँ विद्युत विभाग की लापरवाही के कारण ट्रांसफॉर्मर न बदले जाने और बरसात के महीने हो रही समस्याओ से लोगों का धैर्य जवाब दे गया और विद्युत विभाग के कार्यशैली के विरुद्ध सड़क पर उतरते हुए बांदा सागर मार्ग अवरुद्ध कर जाम लगा दिया। जाम लगाए जाने की  सूचना मिलते ही मौके पर फोर्स के साथ पहुंचे मुराइन टोला चैकी इंचार्ज आशीष सिंह ने मोहल्ले वासियों को समझाते बुझाते हुए विद्युत विभाग के आला अफसरों से वार्ता की और लोगो की समस्याओं से अवगत कराया विद्युत विभाग के अफसरों द्वारा जल्द ट्रांसफार्मर लगाये जाने व तब तक अन्य फीडर से आपूर्ति बहाल किये जाने के आश्वासन पर मोहल्लेवासियों ने जाम समाप्त कर दिया। चैकी इंचार्ज आशीष सिंह द्वारा जनता की समस्या को समझते हुए तुरन्त विद्युत विभाग से वार्ता कर जाम समाप्त कराए जाने के कार्य की इलाकाई लोगो द्वारा जमकर प्रशंसा की जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Advertisement

Advertisement

लोकप्रिय पोस्ट