फतेहपुर, शमशाद खान । लगातार कई दिनों से हुयी बारिश से गंगा नदी के जल स्तर बढ़ने व कटान होने से जहां लोग खासे भयभीत हैं वहीं गंगा नदी मे हुए कटाव के पानी के बहाव से औसेरीखेड़ा व आशापुर के बीच मे बनी पुलिया ध्वस्त हो गयी जिससे जुड़े पुरवा के गांव का आवागमन ठप्प हो गया और लगभग पांच सौ बीघा फसल पूरी तरह से जलमग्न हो गया। शनिवार को प्रदेश सरकार के कारागार राज्यमंत्री जयकुमार सिंह जैकी ने हालात का जायजा लेने के लिए पहुंचे जिनके साथ उपजिलाधिकारी व पुलिस उपाधिक्षक मौजूद रहे। हालात का जायजा लेने के बाद गांव वालों को बचाने के लिए नाव की व्यवस्था करने के निर्देश दिये गये। इस दौरान राजस्व विभाग के अधिकारी पीड़ित लोगों को राहत पहुंचाने के लिए जुटे रहे। गंगा नदी के उफनाने से लोगों के चेहरों मे दहशत दिखाई पड़ रही है। बताते चलें कि बारिश से गंगा नदी का जलस्तर दिन प्रतिदिन तेजी से बढ़ रहा है। एक दिन पूर्व गंगा नदी मे हुए कटाव से पानी के तेज बहाव से औंग थानाक्षेत्र के औसेरीखेड़ा व आशापुर गांव के बीच मे बनी पुलिया ध्वस्त हो गयी। इसी पुलिया से ही जाड़े का पुरवा गांव के वाशिदों का आवागमन होता था पुलिया के ध्वस्त हो जाने से जाडे का पुरवा का आवागमन ठप्प हो गया। जिससे अब गांव के लोग जहां के तहां की हालत मे हो गये हैं। गंगा नदी के तेज बहाव से बाढ़ प्रभावित गांव के वाशिदों के चेहरों पर दहशत दिखाई पड़ रही है। लोग अपनी जान बचाने के लिए अपनी जान जोखिम मे डालकर पानी से होकर निकल रहे हैं वहीं क्षेत्र का हालात लेने के लिए प्रदेश सरकार के कारागार राज्यमंत्री जयकुमार सिंह जैकी पहुंचे और अधिकारियों को निर्देशित किया कि बाढ़ पीड़ित गांव के लोगों को जल्द से जल्द निकलाने के लिए नाव की संख्या बढायी जाये और उन्हंे रहने की सुनिश्चित व्यवस्था की जाये। तूफान से प्रभावित हुए कई गांव के अलावा लगभग किसानों के पांच सौ बीघा फसले पूरी तरह से जलमग्न हो गयी। बाढ़ प्रभावित गांव के बाशिदों के चेहरों पर दहशत साफ दिखाई पड़ रही है। गंगा नदी के पानी से ध्वस्त हुयी पुलिया से लोगों के बीच खासा हड़कंप मचा हुआ है।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
Advertisement
लोकप्रिय पोस्ट
-
बहुजन सेवा संघ ने अंबेडकर पार्क में किया पौधरोपण फूलदार और फलदार पौधे लगाकर दिया हरियाली का संदेश बांदा, कृपाशंकर दुबे । रविवार ...
-
फतेहपुर, शमशाद खान । श्रद्धालुओं की श्रृद्धा एवं आस्था का प्रतीक बने शहर के सिद्धपीठ श्री तांबेश्वर बाबा के मंदिर में सावन के पहले सोमवार म...
-
फतेहपुर, शमशाद खान । पांडु और गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से हो रही कटान थमती नहीं दिख रही है। तेजी से हो रही कटान के कारण करीब दस फिर नदी आगे ब...
-
फतेहपुर, शमशाद खान । घर के बाहर छप्पर के नीचे सगे भाईयों समेत सो रही बहन के ऊपर शनिवार की रात बूंदाबांदी के दौरान अचानक दीवार ढह जाने से ...
-
कानपुर नगर, हरिओम गुप्ता - समाजवादी पार्टी कानपुर ग्रामीण अध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह के नेतृत्व में पूर्व मंत्री शिव कुमार बेरिया सहित अन्य पद...
-
फतेहपुर, शमशाद खान । गुरू पूर्णिमा के अवसर पर श्री सांई सेवा समिति द्वारा श्रीसांईराम के वेदयंत्रों व सांईयन्त्रों के द्वारा हवन पूजन के सा...
-
कानपुर नगर, हरिओम गुप्ता - बर्रा क्षेत्र में व्याप्त जन समस्याओं के निराकरण हेतु जुलूस निकाल कर नगर निगम कार्यालय के बाहर वार्ड 51 की पार्षद...
-
फतेहपुर, शमशाद खान । शासन से जारी किये गये कठोर नियमों की अवहेलना करते हुए जिले के तमाम स्थानों पर धडल्ले से छतों पर लगे मोबाइल टावर ठं...
-
बहराइच में 3 से 10 अगस्त तक होने वाली फुटबाल प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों ने अभ्यास मैच खेले। बांदा, कृपाशंकर दुबे - फुटबाल क्लब के...
-
फतेहपुर, शमशाद खान । ईदुज्जुहा(बकरीद) का पर्व सकुशल सम्पन्न कराने के उद्देश्य से जनपदीय अधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट महात्मा गांधी सभागार मे...

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें