फतेहपुर, शमशाद खान । श्रद्धालुओं की श्रृद्धा एवं आस्था का प्रतीक बने शहर के सिद्धपीठ श्री तांबेश्वर बाबा के मंदिर में सावन के पहले सोमवार में भारी भीड़ एकत्र होगी जिसकों लेकर मंदिर कमेटी ने भव्य तैयारियां की है। उधर श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को लेकर भारी पुलिस बल भी तैनात किये जाने का निर्णय लिया गया है। नये सिरे से मंदिर का जीर्णोद्वार हो जाने से श्रद्धालुओं को बाबा के सुविधापूर्ण ढंग से दर्शन होंगे। मंदिर कमेटी द्वारा शिवलिंग परिसर का दायरा बढ़ा दिये जाने से अब भक्तों को किसी भी तरह की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ेगा। सावन के मौके पर श्रद्धालु भारी संख्या में सिद्धपीठ श्री तांबेश्वर बाबा के मंदिर जलाभिषेक करने के साथ पूजा अर्चना करने के साथ शहर के विभिन्न मोहल्लों से ही लोग नहीं आते बल्कि ग्रामीणों क्षेत्रों से आने का भी सिलसिला शुरू हो जाता है। श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए इस बार मंदिर के आयोजकों ने व्यापक व्यवस्थाएं की है। महिलाओं एवं पुरूषों को पूजा अर्चना करने के लिए कतारबद्ध तरीके से जाना होगा। सावन के सोमवार के मौके पर मंदिर में मेले का भी आयोजन होता हैं जिसमें भारी भीड़ उमड़ती है। क्षेत्राधिकारी सदर ने बताया कि एहतियात के तौर पर मंदिर में सावन के प्रत्येक सोमवार को कई स्थानों पर पुलिस बल तैनात होगा। सुरक्षा की दृष्टि से तैनात होने वाले पुलिस बल में श्रद्धालुओं को किसी भी तरीके की दिक्कते न हो इसको लेकर विशेष ध्याान रखा जाएगा। भक्त बेल पत्री फूल नारियल सहित भोग लगाने के लिए दुकानों में प्रसाद सज गया है। इसके अलावा शहर के बड़ा शिवाला मोटेश्वर महादेवन, कलक्टरगंज स्थित शिव मंदिर सैदाबाग स्थित दुर्गा मंदिर कालिकन मंदिर में श्रद्वालुओं की भीड़ उमड़ेगी वहीं खागा के कुंडेश्वर महादेव मंदिर, बूडेश्वर अखण्ड धाम, सिद्धेश्वर बाबा मंदिर, डूंडेश्वर मंदिर में भी श्रद्धालुओं का भगवान शंकर का जलाभिषेक करने के लिए जमावड़ा लगेगा। इसके अलावा 8 गंगा घाटों के किनारे स्थापित शिवालयों में भी श्रद्वालु आयेंगे। राम तलाई मंदिर जहानाबाद, भोले राजेश्वर मंदिर पूरनपुर गिरधर गोपाल शिव मंदिर शिवराजपुर, सुकुर कुण्डा शिव मंदिर धाता, अर्गलेश्वर मंदिर जाफरगंज, सिद्धेश्वर मंदिर लालपुर दरौटा, गूढेश्वर मंदिर चांदपुर शिव मंदिर गौरा चांदपुर, जागेश्वर धाम मंदिर गाजीपुर असोथर मार्ग, थवईश्वर मंदिर, मनकामेश्वर मंदिर हथगांव में जलाभिषेक के लिये हजारों श्रद्वालु पहुंचते हैं वहीं भिटौरा गंगा घाट ओम घाट, असनी घाट, शिवराजपुर घाट नौबस्ता गंगा घाट, मण्डवा मैनपुरी घाट, आदमपुर घाट से जत्था निकलेगा।
>
सोमवार, 10 जुलाई 2017
सावन का पहला सोमवार आज, शिवालय सजकर तैयार
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
Advertisement
लोकप्रिय पोस्ट
-
बहुजन सेवा संघ ने अंबेडकर पार्क में किया पौधरोपण फूलदार और फलदार पौधे लगाकर दिया हरियाली का संदेश बांदा, कृपाशंकर दुबे । रविवार ...
-
फतेहपुर, शमशाद खान । श्रद्धालुओं की श्रृद्धा एवं आस्था का प्रतीक बने शहर के सिद्धपीठ श्री तांबेश्वर बाबा के मंदिर में सावन के पहले सोमवार म...
-
फतेहपुर, शमशाद खान । पांडु और गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से हो रही कटान थमती नहीं दिख रही है। तेजी से हो रही कटान के कारण करीब दस फिर नदी आगे ब...
-
फतेहपुर, शमशाद खान । घर के बाहर छप्पर के नीचे सगे भाईयों समेत सो रही बहन के ऊपर शनिवार की रात बूंदाबांदी के दौरान अचानक दीवार ढह जाने से ...
-
कानपुर नगर, हरिओम गुप्ता - समाजवादी पार्टी कानपुर ग्रामीण अध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह के नेतृत्व में पूर्व मंत्री शिव कुमार बेरिया सहित अन्य पद...
-
फतेहपुर, शमशाद खान । गुरू पूर्णिमा के अवसर पर श्री सांई सेवा समिति द्वारा श्रीसांईराम के वेदयंत्रों व सांईयन्त्रों के द्वारा हवन पूजन के सा...
-
कानपुर नगर, हरिओम गुप्ता - बर्रा क्षेत्र में व्याप्त जन समस्याओं के निराकरण हेतु जुलूस निकाल कर नगर निगम कार्यालय के बाहर वार्ड 51 की पार्षद...
-
फतेहपुर, शमशाद खान । शासन से जारी किये गये कठोर नियमों की अवहेलना करते हुए जिले के तमाम स्थानों पर धडल्ले से छतों पर लगे मोबाइल टावर ठं...
-
बहराइच में 3 से 10 अगस्त तक होने वाली फुटबाल प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों ने अभ्यास मैच खेले। बांदा, कृपाशंकर दुबे - फुटबाल क्लब के...
-
फतेहपुर, शमशाद खान । ईदुज्जुहा(बकरीद) का पर्व सकुशल सम्पन्न कराने के उद्देश्य से जनपदीय अधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट महात्मा गांधी सभागार मे...

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें