फतेहपुर, शमशाद खान । राष्ट्रकवि पंडित सोहनलाल द्विवेदी की जयन्ती पर शहरवासियों ने उनके प्रतिमा पर माल्र्यापण कर भावभीनी श्रद्धांजलि देने के पश्चात् एक गोष्ठी का आयोजन किया गया जिस पर कवियों ने उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए बहुचर्चित कवि का गायन किया गया। राष्ट्रकवि पं0 सोहनलाल द्विवेदी की जयन्ती अवसर पर सदर विधायक विक्रम सिंह समेत शहरवासियों ने सोमवार को वर्मा चैराहा स्थित द्विवेदी चैराहा पर स्थापित प्रतिमा पर पूर्व चेयरमैन अजय अवस्थी की अगुवाई मे शहरवासियों एवं कवियों ने प्रतिमा पर माल्र्यापण कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। तत्पश्चात मुख्य अतिथि सदर विधायक विक्रम सिंह ने दीप प्रज्जवलित कर गोष्ठी का शुभारम्भ किया। जिसमें कवि राजेश तिवारी एडवोकेट ने पंडित सोहनलाल द्विवेदी की बहुचर्चित राष्ट्रवन्दना का गायन किया जिसमें वन्दना के इन स्वरों मे एक स्वर मेरा मिला लो, हो जहां बलि शीश अगणित एक सिर मेरा मिला हो व लहरों से डरकर नौका पार नहीं होती, कोशिश करने वालो की कभी हार नहीं होती। गोष्ठी के दौरान उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनकी सर्जना के बिन्दु देश प्रेम और चरित्र निर्माण ही रहे वह पूरे भारत के थे। जनता जनार्दन ने उन्हें राष्ट्रकवि की उपाधि दी वह अभिमानी नही स्वाभिमानी थे। साथ ही वह पत्रकार भी थे लखनऊ से अधिकार समाचार पत्र आजादी की लड़ाई मे कई वर्षों तक प्रकाशित किया। इस मौके पर अविनाश तिवारी, रमेश चन्द्र मिश्रा, राजेश चन्द्र मिश्रा, अरूण मिश्रा, रामस्वरूप द्विवेदी, सुधाकर अवस्थी, आचार्य विष्णु शुक्ला, पं0 चन्द्र कुमार पाण्डेय, किशोर चन्द्र पुरवार, हरि प्रसाद गुप्ता, मनोज कुमार तिवारी आदि बड़ी संख्या मे नगरवासी मौजूद रहे।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
Advertisement
लोकप्रिय पोस्ट
-
बहुजन सेवा संघ ने अंबेडकर पार्क में किया पौधरोपण फूलदार और फलदार पौधे लगाकर दिया हरियाली का संदेश बांदा, कृपाशंकर दुबे । रविवार ...
-
फतेहपुर, शमशाद खान । श्रद्धालुओं की श्रृद्धा एवं आस्था का प्रतीक बने शहर के सिद्धपीठ श्री तांबेश्वर बाबा के मंदिर में सावन के पहले सोमवार म...
-
फतेहपुर, शमशाद खान । गुरू पूर्णिमा के अवसर पर श्री सांई सेवा समिति द्वारा श्रीसांईराम के वेदयंत्रों व सांईयन्त्रों के द्वारा हवन पूजन के सा...
-
बिजनौर, संजय सक्सेना। कारगिल युद्ध विजय दिवस समारोह 20वीं वर्षगांठ के मौके पर जिलाधिकारी रमाकांत पांडे ने कहा कि आज हर देशवासी शौर्य और राष...
-
फतेहपुर, शमशाद खान । शासन से जारी किये गये कठोर नियमों की अवहेलना करते हुए जिले के तमाम स्थानों पर धडल्ले से छतों पर लगे मोबाइल टावर ठं...
-
फतेहपुर, शमशाद खान । घर के बाहर छप्पर के नीचे सगे भाईयों समेत सो रही बहन के ऊपर शनिवार की रात बूंदाबांदी के दौरान अचानक दीवार ढह जाने से ...
-
कानपुर नगर, हरिओम गुप्ता - समाजवादी पार्टी कानपुर ग्रामीण अध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह के नेतृत्व में पूर्व मंत्री शिव कुमार बेरिया सहित अन्य पद...
-
फतेहपुर, शमशाद खान । पांडु और गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से हो रही कटान थमती नहीं दिख रही है। तेजी से हो रही कटान के कारण करीब दस फिर नदी आगे ब...
-
इफ्फको के तत्वावधान में रोपित किए पौधे चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि। इफ्फको के तत्वावधान में आयोजत वृक्षारोपण कार्यक्रम में निदेशक बलवी...
-
फतेहपुर, शमशाद खान । मुख्य डाकघर में तीन दिन पूर्व चीफ पोस्ट मास्टर जनरल द्वारा आधार कार्ड पंजीयन कार्यालय का उद्घाटन कर देने के बाद से लगात...
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें