कानपुर, आमजा संवाददाता - सभी जन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक पासवान ने पार्टी के राष्ट्रीय कार्यालय का कानपुर स्थित रेस कोर्स मैदान दीनदयाल पुरम में हवन पूजन करके शुभारंभ किया । अशोक पासवान ने बताया की पार्टी को महाराजा बिजली पासी पूजा देवी के सपनों के परिपेक्ष के रूप में गठन करके आम जनमानस को एवं सर्व समाज को जोड़ेंगे, उन्होंने कहा कि वर्तमान के अनेक पार्टियों ने महाराजा बिजली पासी वा वीरांगना उदा देवी की तस्वीरें व अनेक नामों को प्रयोग करके अपना हित तो कर लिया, लेकिन जिस समाज को उन्होंने ऊंचा उठाने का प्रयास किया वह समाज आज भी उसी जगह पर जी रहे हैं । सभी जन पार्टी उस दबे कुचले समाज को ऊंचा उठाने का प्रयास करेगी, अशोक पासवान ने कहा कि आगामी लोकसभा के चुनाव में सभी जन पार्टी भी अपने प्रत्याशियों को मैदान में उतारेगी और अपने पासी समाज को पार्टी में भी भागीदारी देगी ।
कार्यालय उद्घाटन में इंद्रपाल शर्मा, ब्रह्मानंद पांडे, नंदलाल शर्मा, आलोक कुमार, त्रिलोकी नाथ पांडे, शैलेंद्र शर्मा, प्रमोद कुमार एडवोकेट, मनोज कुमार एडवोकेट, सुनील कुमार, कुलदीप, अशोक कुमार पासवान, मनोज तिवारी आदि लोग उपस्थित रहे ।


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें