AMJA BHARAT एक वेब न्‍यूज चैनल है जिसे कम्‍प्‍यूटर, लैपटाप, इन्‍टरनेट टीवी, मोबाइल फोन, टैबलेट इत्‍यादी पर देखा जा सकता है। पर्यावरण सुरक्षा के लिये कागज़ बचायें, समाचार वेब मीडिया पर पढें

शनिवार, 4 अगस्त 2018

लोकसभा चुनाव को लेकर सपा करेगी ब्लाक स्तरीय सम्मेलन

फतेहपुर, शमशाद खान । समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक मे आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर ब्लाक स्तरीय सम्मेलन की रणनीति तय करते हुए बूथ स्तर पर मतदाता पुनरीक्षण के कार्य पूरा किये जाने पर चर्चा की गयी।
शनिवार को समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक कार्यालय मे जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह यादव की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुयी। बैठक के दौरान आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियांे पर चर्चा करते हुए जिलाध्यक्ष श्री यादव ने कहा कि 15 अगस्त के बाद से सभी ब्लाकों मे ब्लाक स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया जायेगा जिसमे बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं को सम्मान किया जायेगा। सम्मेलन की शुरूआत जहानाबाद विधानसभा के देवमई ब्लाक से की जायेगी जिसके बाद अक्टूबर माह तक जिले के सभी ब्लाकों मे सम्मेलन आयोजित करने के पश्चात् जिला स्तरीय सम्मेलन मुख्यालय मे आयोजित किया जायेगा। बैठक मे पूर्व सांसद एवं घोषित प्रत्याशी राकेश सचान ने कार्यकर्ताआंे को सम्बोधित करते हुए कहा कि चुनाव नजदीक आ गये हैं ज्यादा वक्त नही बचा है। इसलिए कार्यकर्ता मतदाता पुनरीक्षण का कार्य जल्द से जल्द पूरा कर बूथ स्तरीय सम्मेलन के सफलता के लिए जुट जाये। उन्होनें कहा कि चुनाव मे बूथ अध्यक्ष की सबसे बड़ी जिम्मेदारी होती है इसलिए सभी बूथ अध्यक्ष अभी से ही पार्टी के पक्ष मे माहौल बनाने के साथ लोगों को संगठन से जोड़ने का काम करें। बैठक का संचालन जिला महासचिव मोईन खाॅन ने किया। इस मौके पर पूर्वमंत्री अयोध्या प्रसाद पाल, पूर्व विधायक मदन गोपाल वर्मा, चेयरमैन प्रतिनिधि हाजी रजा, हाजी रफी, वन्दना राकेश शुक्ला, केतकी सिंह यादव, विपिन सिंह यादव, नफीसउद्दीन, रीता प्रजापति, राफेराना, दलजीत निषाद, चैधरी मंजर यार, सउद अहमद, राजू कुर्मी, तनवीर हुसैन, ब्रजेश सोनी, रामआश्रय प्रजापति, शकील गोल्डी, अरूण यादव, जियाउद्दीन राजू, शकील अकबर, जेपी यादव, सुहैल अहमद हेमू आदि मौजूद रहे। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Advertisement

Advertisement

लोकप्रिय पोस्ट