AMJA BHARAT एक वेब न्‍यूज चैनल है जिसे कम्‍प्‍यूटर, लैपटाप, इन्‍टरनेट टीवी, मोबाइल फोन, टैबलेट इत्‍यादी पर देखा जा सकता है। पर्यावरण सुरक्षा के लिये कागज़ बचायें, समाचार वेब मीडिया पर पढें

शनिवार, 4 अगस्त 2018

चिडियाघर घूमने वाले दर्शक रहे सावधान

कानपुर नगर,  हरिओम गुप्ता - बारिश के महीने मे जो लो मौसम का आनन्द उठाने के लिए चिडियाघर घूमने जाते है वह सावधान रहें, क्यों कि यहां चारो ओर सापो का आतंक है। यह सांप चिडियाघर के अंदर पार्को और यहां की सडकों पर रेंगते दिखाई दे जायेगे। अब ऐसे में यदि लापरवाही करती गयी तो कोई भी बडा हादसा हो सकता है।
          पांच दिनो की बारिश में पूरा शहर जलमग्न हो गया है। कोई ऐसा स्थान नही है जहां पानी न पहुंचा हो। ऐसे में कानपुर प्राणी उध्यान में भी पानी भर गया है और यह पानी यहां बनी सांपो की बांबियों तक जा पहुंचा है जिससे सांप बाहर निकल आये है। यह सांप यहां धूमने आने वाले दशको के लिए तो खतरनाक है हीं साथ ही अन्य वन्य जीवों के लिए भी मुसीबत है। जू में सांप के काटने पर बचाव का कोई भी इंतजाम नही है। लोगों की माने तो उन्हे कई स्थानो पर सांप दिखे है, जिससे यहां धूमने आने वालो के मन में भय व्याप्त हो गया है। यहां तक जू के चिकित्सक डा0 आरके सिंह ने भी माना है कि यहां दर्शकों को सांप द्वारा काटे जाने के कोई इंतजाम नही है और न ही इससे सम्बन्धित दवा उपलब्ध है। वहीं बाडों में बिजली व्यवस्था की गयी है और वन्य जीवों को सांपो द्वारा काटे जाने पर उनके इलाज की व्यवस्था की जा रही है, लेकिन बात यही निकल कर आती है कि इतने बडे प्राणी उधान में अभी तक एसी मुख्य सुविधा उपलब्ध नही है। कानपुर प्राणी उधान क्षेत्रफल में काफी बडा है। दर्शन कहा धूम रहा है और कहां उसके साथ कोई घटना हो जाये इससे जू प्रशासन बेखबर रहता है और अब बारिश के दौरान यहां सांपो का खतरा भी बढ गया है ऐसे में यहां आने वाले दर्शक जिनमें अधिकांश महिलाये और बच्चे होते है आखिर कितना सुरक्षित है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Advertisement

Advertisement

लोकप्रिय पोस्ट