AMJA BHARAT एक वेब न्‍यूज चैनल है जिसे कम्‍प्‍यूटर, लैपटाप, इन्‍टरनेट टीवी, मोबाइल फोन, टैबलेट इत्‍यादी पर देखा जा सकता है। पर्यावरण सुरक्षा के लिये कागज़ बचायें, समाचार वेब मीडिया पर पढें

शनिवार, 4 अगस्त 2018

सपाईयों ने फूंका सांसद का पुतला

कानपुर नगर, हरिओम गुप्ता -  शहर में बेकाबू होते अपराध, गडढो से भरी जर्जर सडके और चरमराई बिजली व्यवस्था पर कल समाजवादी पार्टी नगर द्वारा सांसद मुरली मनोहर जोशी का पुतला फूंक कर अपना विरोध दर्ज किया गया तथा जमकर भाजपा व मुख्यमंत्री के साथ सांसद के खिलाफ नारेबाजी की गयी।
       सपा के नगर अध्यक्ष अब्दुल मोईन खा के नेतृत्व में परेड चैराहे पर सैकडो सपाइयों ने भाजपा संासद मुरली मनोहर जोशी का पुतला फूंक दिया। फिलहाल पुलिस ने अनमने ढंग से उन्हे रोकने की नाकाम कोशिश की। इसी बीच सपा के मिण्टे यादव दूसरा सांसद का तैयार पुतला ले आये और आग लगाने का प्रयास करने लगे। इसी बीच थाना कोतवाली सिपाही अजय कुमार अकेले सपाईयों से भिंड गये और पुतला छीनने का प्रयास करने लगे, जिससे पुतला फट गया, लेकिन वहां खडा कोई भी दूसरा पुलिस कर्मी बीच में नही आया। वहीं पास खडे थाना कलेक्टर गंज के प्रभारी धमेन्द्र कुमार ने सिपाही अजय को हटा लिया और फिर सभी पुलिस कर्मी मौन धारण कर खडे हो गये और इस तरह सांसद जोशी का दूसरा पुतला भी फूंक दिया गया। इस दौरान मोईन खान ने कहा कि बरसात होने पर कानपुर में भीषण जल भराव है, लोग घरों से निकल नही पा रहे है। खाने पीने की व्यवस्था लोगों के पास नही है। सडके उखड रही है।, लोगों को पेयजन नही मिल रहा। बिजली आ नही रही है, ऐसे मे भाजपा सरकार के नेता और प्रशासन सो रहा है। लोगो के मकान गिर रहे है लेकिन सराकार ओैर प्रशासन द्वारा कोई भी समुचित व्यवस्था नही की जा रही है। कहा सपा इसका विरोध करती है। कहा कि भाजपा सरकार में जनता को जो परेशानी झेलनी पड रही है इसका जवाब जनता जरूर देगी। कहा कानपुर के सांसद मुरली मनोहर जोशी कानपुर से लापता है। उनको जनता के सुख दुख से कोई सरोकार नही न ही यहां की जनता की कोई चिन्ता है। नगर निगम के कमीशनखोर, भ्रष्टाचारी अधिकारियों का चेहरा जनता के समने आ चुका है। उन्होने कहा कि आगामी 2019 लोकसभा चुनाव बैलेट पेपर पर कराया जाये। इस दौरान, कमलेश ओमर, शैलेन्द्र यादव, मिण्टू यादव, कुलदीप यादव, संतोश, मधु तिवारी, युनुस बदरे, मुमताज, सचिन केसरवानी, मो0 रईस, अकील अहमद, एहसास बाबी, मो0 नदीम आदि सैकडों की संख्या में सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Advertisement

Advertisement

लोकप्रिय पोस्ट