कानपुर नगर, हरिओम गुप्ता - बहुजन समाज पार्टी के महानगर अध्यक्ष सुरेन्द्र कुश्वाहा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मण्डल कानपुर नगर में बारिश के दौरान कई क्षेत्रों में आई बाढ, लोगो का पलायान, घरो और मवेशियों के साथ जान-माल के नुकसान तथा व्यवस्थाओं को जल्द से जल्द दुरूस्त कराने की मांग को लेकन कानपुर के जिलाकारी को ज्ञापन प्रेषित किया।
सुरेन्द्र कुशवाहा ने बताया कि भीषण बारिश के कारण ग्रामीण खेत्रों के सैकडों गाव टापू बन गये है, पानी निकासी की कोई व्यवस्था नही है, पाण्डु नदी व नहरों की सफाई न होने के कारण पानी नही निकल रहा है। कुछ लोगों द्वारा नहर पटिटयों को क्षतिग्रस्त किया गया, जिससे गुजैनी व पनकी क्षेत्र में भयावह स्थिति पैदा हुई है। जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी सिंचाई विभाग की है। ऐसे विभाग के अधिकारियों पर अनुश्ज्ञासनात्मक र्कावाही होनी चाहिये। कहा पानी बाढ से पीडित लोगों के समुचित खाधान व्यवस्था, उत्पन्न हो रही बीमारियों के लिए मेडिकल टीम लगाकर मेडिकल व्यवस्था की जाये तथा जिनके घर का सामान, मवेशी बह गये है उन्हे मुआवजा दिया जाये साथ ही उनके रहने की वैकल्पिक व्यवस्था की जाये साथ ही जनहानि पर पांच लाख रू0 मुआवजा दिया जाये। कहा ग्रामण्ीा व शहरी क्षेत्र जहां पानी भरा हुआ है वहां कक्षा 5 तक के सभी विधालय बंद कर दिये जाये। ज्ञापन देने में राम शंकर कुरील, सुरेन्द्र कुशवाहा, सुनीता शुक्ला, एसपी टेकला, अनिल पाल, राम नरायन निषाद, राजेश कमल, प्रभाश कुरील, प्रवेश कुरील, अरविन्द बाल्मीकि, जेपी सोनकर आदि मोैजूद रहे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें