फतेहपुर, शमशाद खान । मार्गो के चैड़ीकरण होने के बाद भी शहर के प्रमुख सड़कों पर लगने वाले जाम से जनता को निजात नही मिल रही है। शहर के बढ़ते ट्रैफिक के बोझ के कारण मार्गो पर लगने वाला जाम बदस्तूर जारी है। रक्षाबंधन के पर्व पर बड़ी संख्या में लोगो के आवागमन होने के कारण शहर के हरिहरगंज ओवरब्रिज से लेकर वर्मा चैराहे तक भीषण जाम लगा रहा जिसको हटाने में ट्रैफिक पुलिस के सिपाहियों को जमकर पसीना बहाना बड़ा तो वहीं नगर पालिका चैराहा से लेकर बाकरगंज चैराहा पर भी दिनभर जाम की स्थिति बनी रही जबकि राम सनेही हॉस्पिटल से बस स्टॉप जवालागंज के जाम से लोग दिनभर जूझते रहे। बताते चले की पिछले दिनों जिलाधिकारी आंजनेय कुमार सिंह के निर्देशन पर शहर को जाम की समस्या से मुक्त कराए जाने के लिये ब्रह्त्त अतिक्रमण अभियान चलाया गया जिसके तहत सड़कों पर अवैध रूप से बनी इमारतों को तोड़कर उन्हें अतिक्रमण से मुक्त कर चैड़ीकरण किया जा रहा है। सड़कों के चैड़ीकरण होने से लोगों को जाम की समस्या से निजात मिलने की उम्मीद जागी थी। परन्तु मार्गो पर बेतरतीबी से फर्राटा भरने वाले वाहनों व अव्यवस्थित वाहनों की पार्किंग के कारण जाम की समस्या काफी हद तक बढ़ जाती है। वहीं चैराहों पर ट्रैफिक पुलिस के जवानों की पर्याप्त तैनाती न होना व मुस्तैदी से ड्यूटी न देना भी जाम की समस्या का एक मुख्य कारण है। जाम के कारण जहाँ दैनिक उपयोग की वस्तुओं की खरीद फरोख्त करने वालो को अपने स्थानों तक पहुंचने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी तो जाम की समस्या से मरीजों को ले जाने वाले वाहनों के साथ छोटे छोटे बच्चों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।लोगो ने जाम की समस्या के लिए शहर की खराब ट्रैफिक व्यवस्था को दोष देते हुए इसे दुरुस्त किये जाने की मांग किया।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें