AMJA BHARAT एक वेब न्‍यूज चैनल है जिसे कम्‍प्‍यूटर, लैपटाप, इन्‍टरनेट टीवी, मोबाइल फोन, टैबलेट इत्‍यादी पर देखा जा सकता है। पर्यावरण सुरक्षा के लिये कागज़ बचायें, समाचार वेब मीडिया पर पढें

रविवार, 26 अगस्त 2018

भाई को राखी बांधने जा रही दो बहनों की ट्रक से कुचलकर मौत

फतेहपुर, शमशाद खान । जहानाबाद थाना अंतर्गत डिघरुवा मार्ग पर खजुरिहा गांव के पास भाई को राखी बांधने जा रही बाइक सवार दो बहनों की ट्रक से कुचलकर मौत हो गई। वहीं बाइक सवार युवक गंभीर रूप घायल हुआ है। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है और फरार ट्रक चालक की तलाश शुरू की है। हादसे के बाद से परिजनों में कोहराम मचा है। बकेवर थाने के पहाड़ीपुर गांव निवासी अनिल निषाद जाफरगंज थाने के कोरउली गांव की बुद्धन (45) व गांव में ही रहने वाली मौसी चिनकी (40) पत्नी मुन्ना निषाद को बाइक पर बिठाकर ननिहाल राखी बंधवाने लेकर जा रहा था। बाइक सवार अभी खजुररिहा गांव के पास ही पहुंचे थे। इस बीच पीछे आये ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार युवक फुटपाथ पर गिरा और दोनों बहनें सड़क की ओर गिर गई। सड़क पर गिरी बहनों को ट्रक कुचलते हुए निकल गया। पहिए के नीचे आने से दोनों बहनों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बाइक सवार युवक घायल हो गया। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। वहीं सड़क पर राहगीरों और लोगों की भीड़ लग गई और यातायात भी ठहर गया। युवक से जानकारी के बाद राहगीरों ने परिजनों को सूचना दी। इस बीच जानकारी पर थाना प्रभारी विनोद सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने भीड़ अलग करके शवों को कब्जे में लिया और यातायात बहाल कराया। घायल युवक को अस्पताल भिजवाया गया। घटनास्थल पर परिजनों के पहुंचने से कोहराम मच गया। पुलिस ने ट्रक कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू की है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Advertisement

Advertisement

लोकप्रिय पोस्ट