फतेहपुर, शमशाद खान । रक्षाबंधन पर्व पर महिलाओ के साथ किसी तरह की छेड़खानी एवं अन्य वारदातों पर लगाम लगाने के लिये पुलिस अधीक्षक राहुल राज के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार के नेतृत्व में एंटी रोमियो टीम द्वारा शहर के भीड़भाड़ व अति आवागमन वाले इलाको मे सघन चेकिंग अभियान चलाया गया जिसके तहत बाजार व मुख्यमार्ग के आस पास खड़े अराजक तत्वों से कड़ी पूछताछ करने के साथ ही उन्हें हिदायत देंकर खदेड़ा गया। रक्षाबंधन पर्व के मौके पर बाजारों व अन्य स्थानों पर महिलाओ की बड़ी संख्या में भीड़ भाड़ रहती है ऐसे में चोर उचक्कों के साथ ही छेड़खानी करने वाले अराजक तत्वों के कारण महिलाओ के साथ छेड़खानी व चैन स्नेचिंग जैसी वारदात होने का भय बना रहता है जिससे निपटने के लिये एंटी रोमियो दल ने व्यापक स्तर पर चेकिंग अभियान चलाकर अपनी मुस्तैदी का एहसास दिलाते हुए महिलाओ को पर्व पर पूरी तरह सुरक्षित होने का भरोसा दिलाया गया।अपर पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सिंह के नेतृत्व में टीम चैक बाजार पहुंची जहाँ भीड़भाड़ का जायजा लेते हुए टीम बाकरगंज चैराहा होते हुए जवालागंज बस स्टॉप आदि स्थानों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। एएसपी विनोद कुमार ने बताया कि त्योहारों के मौके पर होने वाली भीड़भाड़ में महिलाओं युवतियों के साथ अनेक तरह की घटनाएं होने की संभावना बनी रहती है ऐसी चुनौतियों से निपटने के लिये भीड़भाड़ वाली जगहों पर पर्याप्त फोर्स की तैनाती किये जाने के साथ ही एन्टी रोमियो दल पूरी तरह से मुस्तैद है। टीम में सीओ सिटी कपिल देव मिश्रा, कोतवाली प्रभारी शैलेंद्र सिंह, मुराइनटोला,बाकरगंज कचहरी चैकी इंचाज समेत भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें