फतेहपुर, शमशाद खान । गेरूवा गमछा के साथ हिन्दू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं द्वारा सिंचाई विभाग मे किये गये अवैध तरीके से निरीक्षण के साथ अधिकारियों एवं कर्मचारी व महिला कर्मचारियों के साथ की गयी अभद्रता के मामले पर पुलिस द्वारा मामूली कार्यवाही किये जाने से आक्रोशित कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर राजकीय कार्य सम्पादन मे व्यवधान डालने वाले एवं अभिलेखों के साथ छेड़खानी करने वाली धाराओं पर मुकदमा पंजीकृत किये जाने के साथ कर्मचारियों की सुरक्षा व्यवस्था कराये जाने की मांग किया।
बताते चले कि 25 मई को हिन्दू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता जिला संयोजक शिवप्रताप राठौर के नेतृत्व मे एक दर्जन से अधिक कार्यकर्ता सिंचाई विभाग के कार्यालयों मे गेरूवा गमछा डालकर अधिकारी से पूंछतांछ एवं निरीक्षण किया जिसमे कर्मचारियों ने कार्यकर्ताओं को लगभग एक घंटे तक कार्यालय मे बंधक बनाये रखा था जिसके बाद पुलिस ने कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर थाने ले गयी जहां पर मामूली धाराओं मे चालान कर दिया गया जिससे आक्रोशित उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ के बैनर तले कई संगठन के कर्मचारियों ने पुलिस की कार्यशैली पर सवालिया निशान उठाते हुए कार्यालय मे अवैध तरीके से निरीक्षण कर अधिकारी एवं कर्मचारियों के साथ अभद्रता करने वाले कार्यकर्ताओं पर राजकीय कार्य सम्पादन मे व्यवधान डालने, अभिलेखों के साथ छेड़खानी, महिला कर्मियों के साथ अभद्रता जैसी धाराओं मे मुकदमा पंजीकृत करने के साथ कर्मचारियों की सुरक्षा व्यवस्था किये जाने की मांग जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर मुख्यमंत्री से की। इस मौके पर प्रान्तीय उपाध्यक्ष कतार सिंह, अध्यक्ष रामचन्द गुप्ता, कालीशंकर श्रीवास्तव, हिमान्शु कुमार पाण्डेय, सर्वेश, अखिलेश, मनोज कुमार वर्मा आदि मौजूद रहे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें