फतेहपुर, शमशाद खान । ईद पर्व पर ईद गाह में होने वाली नमाज के लिये पालिका प्रशासन द्वारा ईद गाह की साफ सफाई व रंगरोगन के अलावा नामिजियों के लिए किसी तरह की दिक्कत न हो इसके लिए जिलाधिकारी मदनपाल आर्या व पुलिस अधीक्षक कवीन्द्र प्रताप सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश लोधी ईदगाह का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। वहीं पालिका के कर्मचारी तैयारियों को अन्तिम रूप देने मे जुटे रहे।
रमजान माह के रोजों के बाद ईद का पर्व मनाया जाता है। ईद की नमाज ईदगाह में अदा की जाती है। ईदगाह में ईद और बकरीद की ही नमाज पढ़ाई जाती है। इसीलिए आधा रमजान माह बीतने के बाद ईदगाह की साफ-सफाई व्यवस्था शुरू कर दी जाती है। रास्ते से लेकर ईदगाह परिसर की साफ-सफाई का जिम्मा पालिका के सफाई विभाग के ऊपर रहता है। जबकि ईदगाह की सफाई व रंगरोगन का कार्य मुतवल्ली द्वारा कराया जाता है। कल (आज) ईदगाह मे ईद की नमाज़ अता की जायेगी इसके लिए रविवार को जिलाधिकारी मदनपाल आर्या, पुलिस अधीक्षक कवीन्द्र प्रताप सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश लोधी, अपर जिलाधिकारी , अपर पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सिंह, उपजिलाधिकारी, अपर जिलाधिकारी, नगर पालिका अधिषासी अधिकारी रश्मी भारती आदि पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। वहीं एसपी ने नमाज़ के दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की बात कहते हुए चप्पे-चप्पे पर पुलिस के जवान तैनात किये जायेगेें।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें