फतेहपुर, शमशाद खान । दहेज की मांग पूरी न होने पर लोभी ससुरालीजनों ने विवाहिता को जमकर पीटने के बाद चार पहिया वाहन द्वारा उसे बैठाकर मायके के समीप फेंककर भाग खड़े हुए। घायल महिला को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय लाया गया। जानकारी के अनुसार खागा कोतवाली के पैरी गांव निवासी अशोक कुमार कश्यप ने अपनी 21 वर्षीय पुत्री मीरा देवी की शादी 10 जुलाई 2016 मे खागा कस्बा के नाका निवासी दीपक कश्यप के साथ की थी बताते हैं कि दो दिन पूर्व दहेज की मांग पूरी न होने के कारण पति, सास, जेठानी, जेठ ने विवाहिता को जमकर मारापीटा और बोलैरो मे बिठाकर मीरा के मायके आये और उसे वहां फेंककर चले गये इसकी जानकारी जब परिजनों को हुयी तो उसे तत्काल कोतवाली ले गये जहां पुलिस ने पहले इलाज करने की बात कही जिस पर परिजन आज उसे लेकर सदर अस्पताल लाये जहां इलाज के दौरान पीड़ित मीरा ने बताया कि शादी के बाद से ही सास शान्ती देवी, पत्नी देशराज, जेठ दिनेश चन्द्र, पति दीपक, जेठानी दहेज मे भैंस, सोने की अंगूठी व 60 हजार रूपये की मांग को लेकर उसे आये दिन प्रताड़ित करते व मारते पीटते हैं उसने बताया कि परसों मांग पूरी न होने पर ससुरालीजनों ने उसे लात घूसों व लाठी डण्डों से मारापीटा। मीरा ने बताया कि पति व जेठ उसकी गर्दन दबा रहे थे जब मुंह से खून निकल आया तो उसे छोड़ दिया और उसे बोलैरो मे बिठाकर घर के पास छोड़कर भाग गये।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
Advertisement
लोकप्रिय पोस्ट
-
बहुजन सेवा संघ ने अंबेडकर पार्क में किया पौधरोपण फूलदार और फलदार पौधे लगाकर दिया हरियाली का संदेश बांदा, कृपाशंकर दुबे । रविवार ...
-
फतेहपुर, शमशाद खान । घर के बाहर छप्पर के नीचे सगे भाईयों समेत सो रही बहन के ऊपर शनिवार की रात बूंदाबांदी के दौरान अचानक दीवार ढह जाने से ...
-
फतेहपुर, शमशाद खान । गुरू पूर्णिमा के अवसर पर श्री सांई सेवा समिति द्वारा श्रीसांईराम के वेदयंत्रों व सांईयन्त्रों के द्वारा हवन पूजन के सा...
-
भाकियू प्रतिनिधि मण्डल ने बोर्ड उपाध्यक्ष को सौपा सीएम संबोधित ज्ञापन चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि। भारतीय किसान यूनियन के प्रतिनिधि म...
-
बिजनौर, संजय सक्सेना। कारगिल युद्ध विजय दिवस समारोह 20वीं वर्षगांठ के मौके पर जिलाधिकारी रमाकांत पांडे ने कहा कि आज हर देशवासी शौर्य और राष...
-
कानपुर, आमजा संवाददाता - सभी जन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक पासवान ने पार्टी के राष्ट्रीय कार्यालय का कानपुर स्थित रेस कोर्स मैदान...
-
फतेहपुर, शमशाद खान । शहर के तुराबअली मोहल्ले की महिलाओं ने आज जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि मोहल्ले में जिस स्थान पर देशी शर...
-
इफ्फको के तत्वावधान में रोपित किए पौधे चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि। इफ्फको के तत्वावधान में आयोजत वृक्षारोपण कार्यक्रम में निदेशक बलवी...
-
फतेहपुर, शमशाद खान । सरकारी मण्डी समिति से किसान की दो सौ चौदह बोरी धान गायब हो जाने के साथ समिति के ठेकेदारों द्वारा दबंगई किये जाने को ले...
-
बहराइच में 3 से 10 अगस्त तक होने वाली फुटबाल प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों ने अभ्यास मैच खेले। बांदा, कृपाशंकर दुबे - फुटबाल क्लब के...

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें