फतेहपुर, शमशाद खान । देश भर में जहा गुरू पूर्णिमा पर्व पर श्रद्धा व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। वही जिले में भी पर्व का असर अपने चरम पर रहा कई स्थानो पर प्रतिवर्ष की भांति वृहद कार्यक्रमो का आयोजन कर गुरू पूजा व गुरू आषीश प्राप्त किया गया। अषाढ मास की पूर्णिमा अर्थात गुरू पूर्णिमा जिसे अषाढो पर्व के नाम से भी जाना जाता है। नई उमंग व श्रद्धा के साथ लोगो ने मनाया। घरो में पुतरा बनाकर उनका पूजन अर्चन किया गया। वही घरो में लजीज व्यंजनो के साथ आम का भी रसा स्वादन कामोवेश हर घर में किया गया। सुबह से ही पर्व का उत्साह देखते ही बना शाम के दूसरे पहर इस उत्साह ने चरम पा लिया अनेक वर्षो की भांति इस वर्ष भी गुरू पूर्णिमा पर्व पर जिला मुख्यालय में चारो तरफ गुरू की पूजा अर्चना का कार्यक्रम एक बार शुरू हुआ तो शाम तक नही थमा वही गुरू आश्रम पहुचकर उनका पूजन अर्चन कर गुरू दक्षिणा प्रदान करते हुये गुरू आशीष प्राप्त किया। जिले की तीनों तहसीलो में अषाढी पर्व धूमधाम से मनाया गया। प्रमुख तौर पर आयोजित कार्यक्रमो में सम्प्रदाय विशेष के लोगो की भरमार रही। इसी क्रम में शहर क्षेत्र के नउवाबाग इलाके में स्थित राधा वाटिका मे गुरू पूर्णिमा के पावन पर्व पर पूर्व मंत्री राधेश्याम गुप्त के द्वारा गुरू महराज मूलानन्द जी की याद मे भण्डारे व संत पूजन का कार्यक्रम सम्पादित किया गया जिसमे दो हजार से अधिक संतो ने भाग लिया। सुबह गुरू आरती के बाद संत पूजन कार्यक्रम पूर्व मंत्री राधेश्याम गुप्त ने परिवार समेत पूरा किया। इस मौके पर पुत्र अयाह शाह विधायक विकास गुप्त के अलावा कविता रस्तोगी, वेद प्रकाश गुप्त, शिवप्रताप सिंह, उमाशंकर वाजपेयी, अश्वनी गौड़, दुर्गादत्त शुक्ला, रामकरन अग्निहोत्री, सालिगराम शुक्ला, नीरज, रोहित कुमार शुक्ला, संजय सिंह, देशराज, अखिलेश शुक्ला मौजूद रहे जो कि संतो का रोली चंदन लगाकर अभिनन्दन किया तदोपरान्त की महत्ता अनुरूप भण्डारे मे व्यंजन संतो को परोसे गये साथ मे आमों का समावेश भी रहा। संतों से श्री गुप्त ने गेरूवा, अचला व दंक्षिणा सौंपकर आर्शीवाद प्राप्त किया।
>
सोमवार, 10 जुलाई 2017
गुरू पूर्णिमा पर पूर्वमंत्री राधेश्याम ने संतो को वस्त्र भेंटकर भण्डारे का किया आयोजन
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
Advertisement
लोकप्रिय पोस्ट
-
बहुजन सेवा संघ ने अंबेडकर पार्क में किया पौधरोपण फूलदार और फलदार पौधे लगाकर दिया हरियाली का संदेश बांदा, कृपाशंकर दुबे । रविवार ...
-
फतेहपुर, शमशाद खान । श्रद्धालुओं की श्रृद्धा एवं आस्था का प्रतीक बने शहर के सिद्धपीठ श्री तांबेश्वर बाबा के मंदिर में सावन के पहले सोमवार म...
-
फतेहपुर, शमशाद खान । पांडु और गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से हो रही कटान थमती नहीं दिख रही है। तेजी से हो रही कटान के कारण करीब दस फिर नदी आगे ब...
-
फतेहपुर, शमशाद खान । घर के बाहर छप्पर के नीचे सगे भाईयों समेत सो रही बहन के ऊपर शनिवार की रात बूंदाबांदी के दौरान अचानक दीवार ढह जाने से ...
-
कानपुर नगर, हरिओम गुप्ता - समाजवादी पार्टी कानपुर ग्रामीण अध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह के नेतृत्व में पूर्व मंत्री शिव कुमार बेरिया सहित अन्य पद...
-
फतेहपुर, शमशाद खान । गुरू पूर्णिमा के अवसर पर श्री सांई सेवा समिति द्वारा श्रीसांईराम के वेदयंत्रों व सांईयन्त्रों के द्वारा हवन पूजन के सा...
-
कानपुर नगर, हरिओम गुप्ता - बर्रा क्षेत्र में व्याप्त जन समस्याओं के निराकरण हेतु जुलूस निकाल कर नगर निगम कार्यालय के बाहर वार्ड 51 की पार्षद...
-
फतेहपुर, शमशाद खान । शासन से जारी किये गये कठोर नियमों की अवहेलना करते हुए जिले के तमाम स्थानों पर धडल्ले से छतों पर लगे मोबाइल टावर ठं...
-
बहराइच में 3 से 10 अगस्त तक होने वाली फुटबाल प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों ने अभ्यास मैच खेले। बांदा, कृपाशंकर दुबे - फुटबाल क्लब के...
-
फतेहपुर, शमशाद खान । ईदुज्जुहा(बकरीद) का पर्व सकुशल सम्पन्न कराने के उद्देश्य से जनपदीय अधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट महात्मा गांधी सभागार मे...

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें