फतेहपुर, शमशाद खान । दिल्ली के जंतर मंतर पर देश का संविधान जलाए जाने व संविधान रचयिता बाबा साहब के विरुद्ध भड़काऊ नारे लगाए जाने की घटना से आक्रोशित भारतीय मुक्ति मोर्चा के बैनर तले जिलाध्यक्ष धीरेन्द्र वीर की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट में जमकर नारेबाजी व प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रपति के नाम सम्बोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपकर दोषियो के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही किये जाने की मांग किया।राष्ट्रपति को भेजे ज्ञापन में मांग किया कि देश की संवैधानिक व्यवस्था के विरुद्ध जाकर दिल्ली के जंतर मंतर में ब्राह्मण समूह के लोगो द्वारा संविधान को फाड़कर जलाया जाना व संविधान के रचयिता भीमराव अम्बेडकर के विरुद्ध भड़काऊ नारे लगाने देशद्रोह जैसा है ऐसा कृत्य करने वालो को चिन्हित करते हुए उनके विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाए। साथ ही समूह के द्वारा मनुस्मृति जिंदाबाद और लागू किये जाने के नारे लगाकर दो जातियों के विरुद्ध तनाव को बढ़ाकर कानून को भंग करने का कार्य किया है। उन्होंने दोषियो के विरुद्ध जांच कराकर कड़ी कार्यवाही किये जाने की मांग किया। इस मौके पर राम औतार एडवोकेट, बीरेंद्र कुमार एड शिवशंकर,प्रमोद कुमार,योगेंद्र कुमार,राजेश कुमार आदि मौजूद रहे।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
Advertisement
लोकप्रिय पोस्ट
-
बहुजन सेवा संघ ने अंबेडकर पार्क में किया पौधरोपण फूलदार और फलदार पौधे लगाकर दिया हरियाली का संदेश बांदा, कृपाशंकर दुबे । रविवार ...
-
फतेहपुर, शमशाद खान । गुरू पूर्णिमा के अवसर पर श्री सांई सेवा समिति द्वारा श्रीसांईराम के वेदयंत्रों व सांईयन्त्रों के द्वारा हवन पूजन के सा...
-
भाकियू प्रतिनिधि मण्डल ने बोर्ड उपाध्यक्ष को सौपा सीएम संबोधित ज्ञापन चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि। भारतीय किसान यूनियन के प्रतिनिधि म...
-
फतेहपुर, शमशाद खान । घर के बाहर छप्पर के नीचे सगे भाईयों समेत सो रही बहन के ऊपर शनिवार की रात बूंदाबांदी के दौरान अचानक दीवार ढह जाने से ...
-
कानपुर नगर, हरिओम गुप्ता - समाजवादी पार्टी कानपुर ग्रामीण अध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह के नेतृत्व में पूर्व मंत्री शिव कुमार बेरिया सहित अन्य पद...
-
बिजनौर, संजय सक्सेना। कारगिल युद्ध विजय दिवस समारोह 20वीं वर्षगांठ के मौके पर जिलाधिकारी रमाकांत पांडे ने कहा कि आज हर देशवासी शौर्य और राष...
-
फतेहपुर, शमशाद खान । मुख्यालय रेलवे स्टेशन में अक्सर यात्री गाडी एवं मालगाडी की चपेट में आने से जहा यात्री चुटहिल होते रहते है वही कुछ को अप...
-
कानपुर नगर, हरिओम गुप्ता - बर्रा क्षेत्र में व्याप्त जन समस्याओं के निराकरण हेतु जुलूस निकाल कर नगर निगम कार्यालय के बाहर वार्ड 51 की पार्षद...
-
फतेहपुर, शमशाद खान । श्रद्धालुओं की श्रृद्धा एवं आस्था का प्रतीक बने शहर के सिद्धपीठ श्री तांबेश्वर बाबा के मंदिर में सावन के पहले सोमवार म...
-
फतेहपुर, शमशाद खान । पांडु और गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से हो रही कटान थमती नहीं दिख रही है। तेजी से हो रही कटान के कारण करीब दस फिर नदी आगे ब...

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें