AMJA BHARAT एक वेब न्‍यूज चैनल है जिसे कम्‍प्‍यूटर, लैपटाप, इन्‍टरनेट टीवी, मोबाइल फोन, टैबलेट इत्‍यादी पर देखा जा सकता है। पर्यावरण सुरक्षा के लिये कागज़ बचायें, समाचार वेब मीडिया पर पढें

शुक्रवार, 24 अगस्त 2018

पुस्तकालय का हुआ शुभारंभ

कानपुर नगर, हरिओम गुप्ता - डीजी पीजी कालेज के भूगोल विभाग में महाविधालय की संस्थापक सदस्या तथाप्रथम विभागध्यक्षा स्व0 डा0 शरद बागला की स्मृति में विभागीय पुस्तकालय का उदघाटन दयानन्द शिक्षण संस्थान की वरिष्ठ सदस्यों कुमकुम स्वरूपा के द्वारा किया गया।
      पूर्व विभागाध्यक्षा डा0 क्षमा त्रिपाठी ने बताया कि पुस्ताकलय में सनातक तथा परास्नातक स्तर की छात्राओं के लिए विषय से सम्बन्धित 700 पुस्तकें उपलब्ध है। शोध के लिए राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर के जर्नल्स तथा शोध गन्थ के साथ बीए, एमए, पीएचडी के छात्रो व पर्यावरण, समाजशास्त्र, अर्थशास्त्र की छात्राये भी पुस्तकालय का उपयोग कर सकती है। इस अवसर पर डा0 अच्रना वर्मा, डा0 ज्योति सक्सेना, डा0 सुप्रिया श्रीवास्तव, डा0 संगीता, डा0 शशिबाला, डा0 आभा, डा0 अन्जना, डा0 सुनीला आर्या आदि मौजूद रही।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Advertisement

Advertisement

लोकप्रिय पोस्ट