फतेहपुर, शमशाद खान । पूर्व प्रधानमंत्री व भारत रत्न स्व0 अटल बिहारी बाजपेयी की अस्थि कलश यात्रा जैसे ही जनपद सीमा मे आयी तो जिले के भाजपाई समेत अन्य लोगों ने वंदे मातरम के गगनभेदी नारों के बीच भावभीनी श्रद्धांजलि देने का सिलसिला शुरू हो गया। हर कोई अपने प्रिय नेता की कविताएं गुनगुनाकर उन्हें याद करते रहे। लोग नमन करने के लिए यात्रा मे सामिल होकर पैदल चलते रहे जिस मार्ग से अटल बिहारी बाजपेयी की अस्थि कलश यात्रा गुजरी तो मौजूद लोग नम आंखों के बीच अटल बिहारी अमर रहे और वन्दे मातरम के गगनभेदी नारों से पूरा माहौल गूंज उठा। लखनऊ से चित्रकूट के लिए निकली अटल बिहारी बाजपेयी की अस्थि कलश यात्रा जैसे ही शुक्रवार को जनपद सीमा असनी पुल मे पहुंची तो जिलाध्यक्ष प्रमोद द्विवेदी, सांसद एवं केन्द्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति, प्रदेश सरकार के कृषि राज्यमंत्री रणवेन्द्र प्रताप सिंह धुन्नी सिंह, सदर विधायक विक्रम सिंह, खागा विधायक कृष्णा पासवान, अयाह शाह विधायक विकास गुप्ता, बिन्दकी विधायक करन सिंह पटेल, धरमपाल, प्रदेश संगठन के सुब्रत पाठक, पूर्वमंत्री अमरजीत सिंह जनसेवक, पूर्वमंत्री राजेन्द्र पटेल समेत जिले के वरिष्ठ नेताओं ने भावभीनी श्रद्धांजलि दी जिसके बाद एक-एक करके कार्यकर्ताओं ने पुष्प अर्पित कर नमन करते हुए यात्रा के साथ आगे के लिए चल दिये। जगह-जगह पर यात्रा को रोककर लोगों ने उन्हें नम आंखों के बीच श्रद्धांजलि अर्पित की। कलश यात्रा जैसे ही शहर सीमा पहुंची तो लोग बड़े ही श्रद्धा के साथ नम आंखों के बीच लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। यात्रा लखनऊ बाईपास, नउवा बाग, आबूनगर, जीटीरोड़ बाकरगंज, ज्वालागंज बस स्टाप, पीरनपुर, वर्मा चैराहा, कलक्टरगंज, राधानगर होते हुए बहुआ नगर पहुंची जहां से बांदा के लिए यात्रा रवाना हो गयी। अस्थियों का विसर्जन चित्रकूट मे मंदाकिनी नदी रामघाट मे किया जायेगा। कलश यात्रा के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं के अलावा स्वयं सेवी संगठनों एवं व्यापारी संगठन के अलावा आम जनमानस यात्रा को रोक रोककर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। देर शाम लगभग 5 बजे अस्थि कलश यात्रा बहुआ के लिए रवाना हुयी जिसके बाद चित्रकूट मे अस्थियों का विसर्जन किया जायेगा। इस मौके पर नीरज सिंह, पंकज त्रिपाठी, रामप्रताप गौतम, दिवाकर अवस्थी, डा0 देवाशीष पटेल, सुशील तिवारी, पुष्पराज पटेल, विजयलक्ष्मी साहू, गायत्री सिंह, नीलिमा सिंह चैहान, हरिओम रस्तोगी, अर्पणा सिंह गौतम, कुलदीप भदौरिया, धनंजय द्विवेदी, सुधा मौर्या, संतोष नेता, कविता रस्तोगी, विनोद शुक्ला आदि मौजूद रहे।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
Advertisement
लोकप्रिय पोस्ट
-
बहुजन सेवा संघ ने अंबेडकर पार्क में किया पौधरोपण फूलदार और फलदार पौधे लगाकर दिया हरियाली का संदेश बांदा, कृपाशंकर दुबे । रविवार ...
-
फतेहपुर, शमशाद खान । गुरू पूर्णिमा के अवसर पर श्री सांई सेवा समिति द्वारा श्रीसांईराम के वेदयंत्रों व सांईयन्त्रों के द्वारा हवन पूजन के सा...
-
भाकियू प्रतिनिधि मण्डल ने बोर्ड उपाध्यक्ष को सौपा सीएम संबोधित ज्ञापन चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि। भारतीय किसान यूनियन के प्रतिनिधि म...
-
फतेहपुर, शमशाद खान । घर के बाहर छप्पर के नीचे सगे भाईयों समेत सो रही बहन के ऊपर शनिवार की रात बूंदाबांदी के दौरान अचानक दीवार ढह जाने से ...
-
कानपुर नगर, हरिओम गुप्ता - समाजवादी पार्टी कानपुर ग्रामीण अध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह के नेतृत्व में पूर्व मंत्री शिव कुमार बेरिया सहित अन्य पद...
-
बिजनौर, संजय सक्सेना। कारगिल युद्ध विजय दिवस समारोह 20वीं वर्षगांठ के मौके पर जिलाधिकारी रमाकांत पांडे ने कहा कि आज हर देशवासी शौर्य और राष...
-
फतेहपुर, शमशाद खान । मुख्यालय रेलवे स्टेशन में अक्सर यात्री गाडी एवं मालगाडी की चपेट में आने से जहा यात्री चुटहिल होते रहते है वही कुछ को अप...
-
कानपुर नगर, हरिओम गुप्ता - बर्रा क्षेत्र में व्याप्त जन समस्याओं के निराकरण हेतु जुलूस निकाल कर नगर निगम कार्यालय के बाहर वार्ड 51 की पार्षद...
-
फतेहपुर, शमशाद खान । श्रद्धालुओं की श्रृद्धा एवं आस्था का प्रतीक बने शहर के सिद्धपीठ श्री तांबेश्वर बाबा के मंदिर में सावन के पहले सोमवार म...
-
फतेहपुर, शमशाद खान । पांडु और गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से हो रही कटान थमती नहीं दिख रही है। तेजी से हो रही कटान के कारण करीब दस फिर नदी आगे ब...
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें