AMJA BHARAT एक वेब न्‍यूज चैनल है जिसे कम्‍प्‍यूटर, लैपटाप, इन्‍टरनेट टीवी, मोबाइल फोन, टैबलेट इत्‍यादी पर देखा जा सकता है। पर्यावरण सुरक्षा के लिये कागज़ बचायें, समाचार वेब मीडिया पर पढें

शुक्रवार, 24 अगस्त 2018

जिलाधिकारी ने विद्यालयों व आंगनबाड़ी केन्द्रों का निरीक्षण

फतेहपुर, शमशाद खान । शुक्रवार को जिलाधिकारी आन्जनेय कुमार सिंह ने विकास खंड खजुहा के ग्राम पंचायत बरदरा के प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय, आॅगबाड़ी, मिनी आॅगनबाड़ी केन्द्र एवं रामपुर के प्राथमिक विद्यालय एवं कीर्तिखेड़ा के पूर्व माध्यमिक विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान छात्र/छात्राओं से पठन पाठन की जानकारी ली और बच्चों से गणित के सवाल पूछे व 18, 14 का पहाड़ा सुना, अंग्रेजी विषय के बारे में कहा कि अंग्रेजी हिन्दी से बहुत सरल है आपको अपने आस-पास दिखने वाली वस्तुओं की शब्दार्थं याद करें के बाद अंग्रेजी बड़े आसानी से आने लगेगी। जो बच्चे घर में काम कर रहे है काम करना अच्छी बात है परन्तु समय निकालकर निरंतर पढ़े और आगे बढ़े । उन्होने प्रधानाचार्य को निर्देशित किया कि जिन बच्चों को अभी तक ड्रेस नही मिली है उनको दो दिन के अन्दर उपलब्ध करा दें। ग्राम बरदरा के मिनी आॅगनबाडी केन्द्र के फर्स और छत जर्जर हालत में होने पर ग्राम प्रधान को निर्देश दिये कि तत्काल ठीक कराया जायें। आॅगनबाड़ी केन्द्र में बच्चों बैठने के लिये दरी व चटाई न होने पर तत्काल उपलब्ध कराने तथा प्राथमिक विद्यालयों के प्रागंण में बीच में बने शौचालय को हटाने एवं हैण्डपम्प का फाउन्डेशन बनाने के निर्देश ग्राम प्रधान को दियें। विकास खंड असोथर के ग्राम कीर्तिखेड़ा के पूर्व माध्यमिक विद्यालय के प्रागंण में हैण्डपम्प लगाने के निर्देश ग्राम प्रधान को दियें। 
बरदरा के मजरे रहमतपुर में जल निगम द्वारा बनायी गयी टंकी पर गांव के बीरेन्द्र द्वारा अवैध रूप से कब्जा कर ताला लगा दिया गया था जिसे अपने सामने तत्काल खुलवाया और ग्राम प्रधान को सौप दिया। जोनियां चैराहा को देखा जिसमें सड़क जर्जर पायी गयी जिसे ठीक कराने के निर्देश सम्बन्धित को दिये और महादेव साहू द्वारा चैराहे का सौन्र्दीकरण कराने के इच्छुक है जिसे उपजिलाधिकारी के सहयोग से सौन्द्र्रीकरण किया जायें। उन्होने उक्त ग्राम में भ्रमण कर शौचालयों को देखा जिसमें ग्राम पंचायत रामपुर में 351 शौचालय के सापेक्ष 158 शौचालय पूर्ण पाये गये बाकी पर काम चल रहा है ससमय पूरा करें। उन्होने ग्राम प्रधानों से कहा कि यह सुनिश्चित करे कि ग्राम में पानी इकट्ठा न हो जिससे बीमारियां न हो सकें। ग्राम में मिलन केन्द्र गांव के निकट बनाया गया है जिसकी रोड खराब पाये जाने पर खंड विकास अधिकारी को निर्देश दिये कि जेई से आगणन तैयार करायें। उन्होने कहा कि गांव के रास्तों पर अवैध कब्जे है उन्हे उपजिलाधिकारी तत्काल पैमाइस कराकर हटवायें। जिलाधिकारी ने थवईश्वर मन्दिर को देखा तथा ग्राम प्रधान को निर्देश दिये कि राजस्व विभाग की टीम के सहयोग से मन्दिर की जमीन व तालाब की पैमाइस कराकर निकलने वाली जमीन की चाहरदीवारी बनावाई जायें। खंड विकास अधिकारी को निर्देश दिये कि ग्राम प्रधान व राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ समिति का गठन किया जाये। भ्रमण के दौरान उपजिलाधिकारी बिन्दकी, खंड विकास अधिकारी, ग्राम प्रधान, सेक्रेटरी, लेखपाल सहित सम्बन्धित उपस्थित रहें। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Advertisement

Advertisement

लोकप्रिय पोस्ट