फतेहपुर, शमशाद खान । प्रोन्नति अनियमित स्थानांतरण समेत अन्य लंबित मांगों को पूरा न किए जाने के विरोध में यूपी एजुकेशनल मिनिस्ट्रीयल ऑफिसर्स एसोसिएशन के प्रांतीय आह्वान पर जिला अध्यक्ष अनिल सिंह की अगुवाई में शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने एक दिवसीय धरना देकर अपनी आवाज बुलंद किया। शुक्रवार को यूपी एजुकेशनल मिनिस्ट्रीयल ऑफिसर्स एसोसिएशन के प्रांतीय आह्वान पर शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पहुंचकर एक दिवसीय धरना देते हुए अपनी 22 सूत्रीय मांगों को पूरा किये जाने को लेकर जमकर नारेबाजी व प्रदर्शन करते हुए धरना दिया। धरने को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने कहा कि शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की समस्याओं ,अनियमित स्थानान्तरण को रद्द या संशोषित किये जाने, वरिष्ठ लिपिकों को प्रधान सहायक और प्रधान सहायकों को प्रशासनिक अधिकारी के पद पर प्रोन्नति दिये जाने समेत अनेक मांगे लंबित है जिनके लिए कई बार आवाज उठाई गई जिससे पश्चात आज एक दिवसीय धरना दिया जा रहा है वहीं 27 अगस्त को प्रदेश मुख्यालय में लखनऊ पहुंचकर संयुक्त शिक्षा निदेशक कार्यालय में धरना दिया जाएगा और उसके बाद 9 सितंबर को शिक्षा निदेशक बेसिक के लखनऊ स्थित कार्यालय में पहुंचकर धरना दिया जाएगा और यदि सरकार उनकी मांगों पर गंभीर नहीं होती है तो धरना स्थल पर ही प्रांतीय नेतृत्व के द्वारा आगे की रणनीति तय की जाएगी उनके द्वारा कर्मचारी हित में जो निर्णय लिया जायेगा उसका पालन किया जायेगा। साथ ही उन्होंने कहा कि शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की अधिकारों के लिए संगठन द्वारा आर-पार की लड़ाई लड़ी जाएगी कर्मचारियो के मान सम्मान से किसी प्रकार का समझौता नही किया जायेगा इस मौके पर सुशील कुमार श्रीवास्तव, विनोद कुमार श्रीवास्तव, राजसेन श्रीवास्तव, श्याम लाल, शिवसेवक श्रीवास्तव, सत्यप्रकाश वर्मा,रत्नेश पाण्डेय नीरज कुमार आदि मौजूद रहे।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
Advertisement
लोकप्रिय पोस्ट
-
बहुजन सेवा संघ ने अंबेडकर पार्क में किया पौधरोपण फूलदार और फलदार पौधे लगाकर दिया हरियाली का संदेश बांदा, कृपाशंकर दुबे । रविवार ...
-
फतेहपुर, शमशाद खान । गुरू पूर्णिमा के अवसर पर श्री सांई सेवा समिति द्वारा श्रीसांईराम के वेदयंत्रों व सांईयन्त्रों के द्वारा हवन पूजन के सा...
-
भाकियू प्रतिनिधि मण्डल ने बोर्ड उपाध्यक्ष को सौपा सीएम संबोधित ज्ञापन चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि। भारतीय किसान यूनियन के प्रतिनिधि म...
-
फतेहपुर, शमशाद खान । घर के बाहर छप्पर के नीचे सगे भाईयों समेत सो रही बहन के ऊपर शनिवार की रात बूंदाबांदी के दौरान अचानक दीवार ढह जाने से ...
-
कानपुर नगर, हरिओम गुप्ता - समाजवादी पार्टी कानपुर ग्रामीण अध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह के नेतृत्व में पूर्व मंत्री शिव कुमार बेरिया सहित अन्य पद...
-
बिजनौर, संजय सक्सेना। कारगिल युद्ध विजय दिवस समारोह 20वीं वर्षगांठ के मौके पर जिलाधिकारी रमाकांत पांडे ने कहा कि आज हर देशवासी शौर्य और राष...
-
फतेहपुर, शमशाद खान । मुख्यालय रेलवे स्टेशन में अक्सर यात्री गाडी एवं मालगाडी की चपेट में आने से जहा यात्री चुटहिल होते रहते है वही कुछ को अप...
-
कानपुर नगर, हरिओम गुप्ता - बर्रा क्षेत्र में व्याप्त जन समस्याओं के निराकरण हेतु जुलूस निकाल कर नगर निगम कार्यालय के बाहर वार्ड 51 की पार्षद...
-
फतेहपुर, शमशाद खान । श्रद्धालुओं की श्रृद्धा एवं आस्था का प्रतीक बने शहर के सिद्धपीठ श्री तांबेश्वर बाबा के मंदिर में सावन के पहले सोमवार म...
-
फतेहपुर, शमशाद खान । पांडु और गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से हो रही कटान थमती नहीं दिख रही है। तेजी से हो रही कटान के कारण करीब दस फिर नदी आगे ब...

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें