कानपुर नगर, हरिओम गुप्ता - सखी केन्द्र की बहनो द्वारा रक्षा बंान त्योहर पर पहल करते हुए पुलिस प्रशासन के साथ यानी देश के वो कर्मठ जवान जो महिलाओं की रक्षा एवं न्यायिक प्रक्रिया में पहली सीढी के रूपा में मदद के लिए सामने आते है और त्योहारो पर भी सडको पर अपने कर्तव्य का निवार्हन कर रहे होते है ऐसे जवानो को तथा अपर पुलिस महानिदेशक को सखी केन्द्र की महामंत्री नीलम चवुर्वेदी तथा अन्य बहनो ने राखी बाधी।
इस के साथ ही एक शपथपत्र पर हस्ताक्षर करवाया कि मै समाज में महिला उत्पीडन व महिला हिंसा को दूर करने तथा महिला हितों के लिए हमेशा सच्चे मन से योगदान कररूण, किसी भी पीडिता को न्याय दिलाने के प्रक्रिया में सच्चे मन से कानूनी दायरे में अपनी भूमिका निभाऊंगा तथा महिलाओं से सम्बन्धित अपशब्दों का इस्तेमाल क्रोधित होने पर भी अपने विभाग या समाज में न हो और समाज में एक अच्छा वातावरण बने इसका सदैव प्रयास करूंगा। अपर पुलिस निदेशक अविनाश चंद्र ने टम के लोगों व इस कार्यक्रम का स्वगात किया तथा कहा शहर व समाज में कानून व्यवस्था बनाये रखना हमारा कर्तव्य है, इसे हम करते ही रहते है। कार्यक्रम के तहत नगर के काकादेव, स्वरूपनगर, बजरिया, कर्नलगंज, बाूपरवा, बगाही, चकेरी, ग्वालटोली, अहिरवां चैकी, सहित 2 दर्जन थाने व चैकियों में पूरे थाने व चैकी का प्रतिनिधित्व मानकर दो बडे पुलिस अधिकारियों को राखी बांधी गयी। इस अवसर पर अर्चना पाण्डे, प्रभावती, माया कुरील, प्राची त्रिपाठी, पुष्पा तिवारी, गीता देवी, माया ंिसंह, अराधना राव, अनुपमा, ममता, शीला, प्रिया आदि ने भी सहभागिता निभाई।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें