कानपुर नगर, हरिओम गुप्ता - आर्य नगर विधानसभा क्षेत्र में जेएनयूआरएम के तहत पेयजल परियोजनाओं के काम में सुस्ती बरती जा रही है। अनेक बार नगर स्तर से लेकर शासन तक पैरवी करने के बाद भी काम आगे नही बढ रहा है। यह बात आर्यनगर विधासभा विधायक अमिताभ बाजपेयी ने कही।
उन्होने कहा केवल पटकापुर वार्ड में एक साल में पूरे कनेक्षन नही कराये गये है। स्थिति यह है कि बीते दो माह में एक भी पाइप नही पडा है। इसी प्रकार तलाक महल वार्ड में जहां अपूर्ति लाइन मात्र एक फिट पर ही डाल दी गयी, जिससे वह अक्सर फट जाती है और इंजीनियर व ठेकेदार एक दूसरे पर आरोप लगाते रहते है। उन्होने कहा कि जलकल के जेई आर के शर्मा द्वारा उनके घर पर संघी पाइप एण्ड टयूब्स कं0 का बिल आलक दिया गया और भुगतान करने को कहा गया, उन्होने कहा कि विभाग की लापरवाही और शासन की मक्कारी का इससे बडा नमूना और क्या हो सकता है। वहीं विधायक अपनी चैन अंगूठी, पत्नी के कडे, मंगलसूत्र लेकर जलकल प्रबन्धक के पास जा पहुंचे और कहा कि यदि सरकार इतनी खोखली और निर्लज्ज हो गयी है और विधायकों को अपनी सम्पत्ति से जनता की समस्या दूर करनी है तो उक्त सामग्री में से भुगतान कर क्षेत्र का विकास कराया जाये साथ ही कहा उनके सभी साथी अपनी सम्पत्ती भी जलकर को दान कर देंगे। उन्होने कहा जेई महज एक मोहरा है यह काम जलकल के बडे अधिकारियों का है। जनता की परेशानी से सरकार को कोई सरोकार नही है। बिना बैराज के जल से शहर में जलापूर्ति नही हो सकती और विभाग द्वारा बरती जा रही लगातार लापरवाही लोगो के लिए परेशानी बन रही है। वहीं उन्होने आंकडा दिया कि हैण्डपंप जितने लगने चाहिये उससे आधे भी नही लगे है और हैण्डपंप लगवाने की जरूरत भी नही है यदि लाइनो को सही समय में ठीक किया जाये और पानी की पूरी सप्लाई दी जाये। इस अवसर पर नीरज सिंह, मोनू गुप्ता, अनुज गुप्ता, बबूल मेहरोत्रा, मो0 अली, हरीओम पांडे, सर्वेश यादव आदि मौजूद रहे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें