AMJA BHARAT एक वेब न्‍यूज चैनल है जिसे कम्‍प्‍यूटर, लैपटाप, इन्‍टरनेट टीवी, मोबाइल फोन, टैबलेट इत्‍यादी पर देखा जा सकता है। पर्यावरण सुरक्षा के लिये कागज़ बचायें, समाचार वेब मीडिया पर पढें

गुरुवार, 23 अगस्त 2018

सर झुकाकर अल्लाह से अमर-चैन की मांगी दुआ

फतेहपुर, शमशाद खान । जिला मुख्यालय समेत ग्रामीण क्षेत्रों मे ईद-उल-जुहा का त्यौहार मनाते हुए दिन भर कुर्बानियों का दौर चला। इस दौरान ईदगाह के अलावा मस्जिदों मे मुस्लिम समुदाय के लोगों ने भारी संख्या में शिरकत कर नमाज अदा की। देश मे शांति और सौहार्द के साथ भाईचारे के लिए दुआ की गयी। बाद में एक-दूसरे के गले मे मिलकर मुबारकबाद दिये जाने का सिलसिला जारी रहा। बच्चों मे खासा उत्साह रहा बड़ों को पीछे करते हुए उन्होनें भी गले मिलकर एक दूसरे को बधाईयां दी। ईदुल अजहा के त्यौहार के मौके पर सुबह ईदगाह मे भी भारी संख्या मे लोग पहुंचे। शहरकाजी सईदुल इस्लाम अब्दुल्ला ने मौजूद लोगों को ईद की नमाज पढ़ाई तथा देश मे अमन-चैन की दुआ की गयी। इस दौरान उन्होनें कहा कि हर पर्व एकता और शांति का संदेश देते हैं इन्हें मिलजुलकर मनाना चाहिए। इसी तरह पनी मोहल्ले स्थित बंदगी मियां की मस्जिद मे सुन्नी काजी-ए-शहर कारीफरीदउद्दीन कादरी ने मौजूद मुस्लिम समुदाय को ईद-उल-जुहा की नमाज पढ़ाई। इस मौके पर उन्होनें कहा कि मजहबे इस्लाम अमन शांति का धर्म है। विश्व मे फैल रही आतंकवादी गतिविधियों की कड़े शब्दों मे उन्होनें निंदा की। बड़ी ईदगाह के बाहर मेला लगा हुआ था। नमाज अता करने के बाद अभिभावकों संग बच्चों ने मेले में अपनी मन पसंद चीजों की जमकर खरीददारी की। वहीं पूर्वान्ह 10 बजे के बाद घरों में कुबाईनियों का दौर चला जो देर शाम तक जारी रहा। घरों मे पहले सेवइयों का दौर चला और बाद मे देर शाम कुर्बानियों के बाद लोगों के घर-घर मिलने का सिलसिला शुरू हुआ। इस दौरान जिलाधिकारी आन्जनेय कुमार सिंह , पुलिस अधीक्षक राहुल राज, एडीएम जेपी गुप्ता, शहरकाजी सईदुल इस्लाम अब्दुल्ला, चेयरमैन प्रतिनिधि हाजी रजा आदि ने भी ईदगाह पहुंचकर सभी को ईदुलजुहा की बधाईयां दी। साथ ही मुल्क में अमन व चैन की दुआं मांगते हुए समाज मे व्याप्त अपराधों को दूर करने मे प्रशासन के सहयोग की अपील की।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Advertisement

Advertisement

लोकप्रिय पोस्ट