AMJA BHARAT एक वेब न्‍यूज चैनल है जिसे कम्‍प्‍यूटर, लैपटाप, इन्‍टरनेट टीवी, मोबाइल फोन, टैबलेट इत्‍यादी पर देखा जा सकता है। पर्यावरण सुरक्षा के लिये कागज़ बचायें, समाचार वेब मीडिया पर पढें

गुरुवार, 23 अगस्त 2018

दस हजार का इनामियां नटवरलाल चढ़ा पुलिस के हत्थे

फतेहपुर, शमशाद खान । पुलिस अधीक्षक राहुल राज के दिशा निर्देशन पर चलाये जा रहे धर पकड़ अभियान के तहत खखरेरू पुलिस ने दस हजार का इनामियां बदमाश को उस वक्त मुखबिर की सूचना पर धर दबोचा जब वह मुम्बई जाने की फिराक मे रक्षपालपुर तिराहे पर खड़ा था। प्राप्त विवरण के अनुसार खखरेरू इंस्पेक्टर सचिदानन्द त्रिपाठी अपने सहयोगी टीम के साथ क्षेत्र मे कानून व्यवस्था चुस्त दुरूस्त रखने के उद्देश्य से गश्त कर रहे थे तभी उनके खास मुखबिर ने सूचना दिया कि रक्षपालपुर तिराहे के समीप दस हजार का इनामियां बदमाश फैयाज पुत्र इकबाल निवासी रतनपुर थाना खखरेरू खडा है जो अपने साथियों के साथ मुम्बई भागने की फिराक मे है। मुखबिर की सूचना पाते ही खखरेरू इंस्पेक्टर हरकत मे आ गये और मुखबिर के बताये स्थान की ओर रवाना हो गये। पुलिस को अपनी ओर आता देख भागने की कोशिश करने लगा लेकिन पुलिस ने कुछ दूरी पर दौड़ाकर धर दबोचा। पकड़े गये युवक के बारे मे खखरेरू इंस्पेक्टर सचिदानन्द त्रिपाठी ने बताया कि पकड़ा गया युवक शातिर अपराधी है जिसके ऊपर दस हजार का इनाम घोषित है। उन्होनें बताया कि यह गांव के सीधे साधे लोगों को बरगलाकर विदेश भेजने के नाम से मोटी रकम ऐंठ लेता है। उन्होनंे बताया कि पूर्व मे ही घनश्याम नामक युवक से सिंगापुर भेजने के नाम से एक लाख पच्चीस हजार रूपये व उसका पासपोर्ट रख लिया था। उन्होनें बताया कि उसने राजकुमार पुत्र विश्राम से भी रूपया लेने के बाद उसका पासपोर्ट रख लिया है। उन्होनें बताया कि इसकी पुलिस को काफी दिनों से तलाश थी जो आज सुबह मुखबिर की सूचना पर धर दबोचा गया। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Advertisement

Advertisement

लोकप्रिय पोस्ट