फतेहपुर, शमशाद खान । स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के अन्र्तगत स्वच्छ शौचालयों के निर्माण प्रगति की समीक्षा बैठक गुरूवार को विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी आन्जनेय कुमार सिंह की अध्यक्षता में ग्राम प्रधानों और विकास खंड बहुआ, असोथर, हसवां के साथ सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने ग्राम प्रधानों से कहा कि शौचालय निर्माण का जो लक्ष्य मिला है उसे समय रहते पूर्ण कर लिया जाये, जिससे हमारा जनपद 15 सितम्बर तक खुले में शौच से मुक्त हो सके। उन्होने कहा कि ग्राम सभा की बैठक सम्पूर्ण सदस्यों के साथ आयोजित करें तभी गांव का विकास होगा। गांव का विकास करेंगे तभी लोग आपके साथ आयेंगे और अगली चुनाव में आप फिर प्रधान होंगे। गांव के नाली, खंड़जे का निर्माण किया जाये और गांव में जो गंदगी है उसकी साफ सफाई करायी जाये ताकि डायरियां, मस्तिष्क ज्वर आदि की बीमारियां न हों। उन्होने कहा कि आप और एएनम के अनटाइड फंड के खाते में पड़ी धनराशि उससे एक फांिगग मशीन एवं लिक्विड खरीद कर छिड़काव करें ताकि बीामारियों से बचा जा सकेे व बच्चों की वजन मशीन क्रय की जाये और बच्चों का निरंतर वजन कराया जाये ताकि पता चल सके कि कोई बीमारी है कि नही के अनुसार पौष्टिक आहार दिये जायें। इस वर्ष सहजन के पौधे लगाये गये है जिसको खाने से काफी आयरन मिलता है इसका सेवन कर अनेक बीमारियों से बचा जा सकता है। हैण्डपम्प में गंदा पानी आता है तो आपका दायित्व है कि उसको तत्काल ठीक कराये आपके लिये पैसा नही व्यक्ति महत्वपूर्ण है। उन्होने कहा कि जब तक आपका सहयोग नही मिलेगा तब तक ग्राम का विकास करना मेरे लिये असम्भव है। शासन से जो भी पैसा प्राप्त हो रहा है पर्याप्त कार्य के लिये है आप पारदर्शिता गुणवत्ता से व्यय करें। ओडीएफ कराना सरकार का काम नही है आपके इज्जत का भी सवाल है इस कार्य पुनीत कार्य हेतु सब लोग मिलकर सम्पन्न करे तभी निर्धारित समय पर गांव ओडीएफ होगा और गांव खुशहाल होगा। उन्होने महिला प्रधानों से कहा कि आप शत प्रतिशत अपने गांव में शौचालय का निर्माण कराये क्योकि यह आपके लिये बहुत आवश्यक है। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी चाँदनी सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी अजय आनन्द सरोज, स्वच्छता सलाहाकर शरद अवस्थी सहित ग्राम प्रधान उपस्थित रहें।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
Advertisement
लोकप्रिय पोस्ट
-
बहुजन सेवा संघ ने अंबेडकर पार्क में किया पौधरोपण फूलदार और फलदार पौधे लगाकर दिया हरियाली का संदेश बांदा, कृपाशंकर दुबे । रविवार ...
-
फतेहपुर, शमशाद खान । गुरू पूर्णिमा के अवसर पर श्री सांई सेवा समिति द्वारा श्रीसांईराम के वेदयंत्रों व सांईयन्त्रों के द्वारा हवन पूजन के सा...
-
भाकियू प्रतिनिधि मण्डल ने बोर्ड उपाध्यक्ष को सौपा सीएम संबोधित ज्ञापन चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि। भारतीय किसान यूनियन के प्रतिनिधि म...
-
फतेहपुर, शमशाद खान । घर के बाहर छप्पर के नीचे सगे भाईयों समेत सो रही बहन के ऊपर शनिवार की रात बूंदाबांदी के दौरान अचानक दीवार ढह जाने से ...
-
कानपुर नगर, हरिओम गुप्ता - समाजवादी पार्टी कानपुर ग्रामीण अध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह के नेतृत्व में पूर्व मंत्री शिव कुमार बेरिया सहित अन्य पद...
-
बिजनौर, संजय सक्सेना। कारगिल युद्ध विजय दिवस समारोह 20वीं वर्षगांठ के मौके पर जिलाधिकारी रमाकांत पांडे ने कहा कि आज हर देशवासी शौर्य और राष...
-
फतेहपुर, शमशाद खान । मुख्यालय रेलवे स्टेशन में अक्सर यात्री गाडी एवं मालगाडी की चपेट में आने से जहा यात्री चुटहिल होते रहते है वही कुछ को अप...
-
कानपुर नगर, हरिओम गुप्ता - बर्रा क्षेत्र में व्याप्त जन समस्याओं के निराकरण हेतु जुलूस निकाल कर नगर निगम कार्यालय के बाहर वार्ड 51 की पार्षद...
-
फतेहपुर, शमशाद खान । श्रद्धालुओं की श्रृद्धा एवं आस्था का प्रतीक बने शहर के सिद्धपीठ श्री तांबेश्वर बाबा के मंदिर में सावन के पहले सोमवार म...
-
फतेहपुर, शमशाद खान । पांडु और गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से हो रही कटान थमती नहीं दिख रही है। तेजी से हो रही कटान के कारण करीब दस फिर नदी आगे ब...

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें