फतेहपुर, शमशाद खान । लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पांचवे चरण के तहत जिले में बुधवार को अधिसूचना जारी होते ही नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गयी। नामांकन को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी संजीव सिंह व पुलिस अधीक्षक कैलाश सिंह के दिशा-निर्देशन में कलेक्ट्रेट परिसर के साथ-साथ आस-पास के सभी चैराहों पर पुलिस एवं पीएसी बल की तैनाती रही। पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच ही आज पहले दिन सिर्फ भाजपा प्रत्याशी द्वारा ही मुहूर्त के अनुसार नामांकन पत्र दाखिल किया गया। कलेक्ट्रेट के विकास भवन गेट पर पुलिस उपाधीक्षक नगर केडी मिश्रा अपने अधीनस्थों के साथ पूरा दिन तैनात रहे। इसके अलावा डीएम गेट पर खागा सीओ अंशुमान मिश्रा ड्यूटी पर रहे। इसके अलावा पटेलनगर, कचेहरी गेट, विद्यार्थी चैराहा, पत्थरकटा चैराहा, दीवानी कलेक्ट्रेट पर भी थाना प्रभारी व उपनिरीक्षकों की ड्यूटी लगाई गयी थी। कुल मिलाकर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पहला दिन शांतिपूर्ण माहौल में गुजर गया। 18 अप्रैल तक चलने वाली नामांकन प्रक्रिया के दौरान प्रतिदिन भारी पुलिस बल की तैनाती रहेगी।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
Advertisement
लोकप्रिय पोस्ट
-
बहुजन सेवा संघ ने अंबेडकर पार्क में किया पौधरोपण फूलदार और फलदार पौधे लगाकर दिया हरियाली का संदेश बांदा, कृपाशंकर दुबे । रविवार ...
-
फतेहपुर, शमशाद खान । श्रद्धालुओं की श्रृद्धा एवं आस्था का प्रतीक बने शहर के सिद्धपीठ श्री तांबेश्वर बाबा के मंदिर में सावन के पहले सोमवार म...
-
फतेहपुर, शमशाद खान । गुरू पूर्णिमा के अवसर पर श्री सांई सेवा समिति द्वारा श्रीसांईराम के वेदयंत्रों व सांईयन्त्रों के द्वारा हवन पूजन के सा...
-
बिजनौर, संजय सक्सेना। कारगिल युद्ध विजय दिवस समारोह 20वीं वर्षगांठ के मौके पर जिलाधिकारी रमाकांत पांडे ने कहा कि आज हर देशवासी शौर्य और राष...
-
फतेहपुर, शमशाद खान । शासन से जारी किये गये कठोर नियमों की अवहेलना करते हुए जिले के तमाम स्थानों पर धडल्ले से छतों पर लगे मोबाइल टावर ठं...
-
फतेहपुर, शमशाद खान । घर के बाहर छप्पर के नीचे सगे भाईयों समेत सो रही बहन के ऊपर शनिवार की रात बूंदाबांदी के दौरान अचानक दीवार ढह जाने से ...
-
कानपुर नगर, हरिओम गुप्ता - समाजवादी पार्टी कानपुर ग्रामीण अध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह के नेतृत्व में पूर्व मंत्री शिव कुमार बेरिया सहित अन्य पद...
-
फतेहपुर, शमशाद खान । पांडु और गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से हो रही कटान थमती नहीं दिख रही है। तेजी से हो रही कटान के कारण करीब दस फिर नदी आगे ब...
-
इफ्फको के तत्वावधान में रोपित किए पौधे चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि। इफ्फको के तत्वावधान में आयोजत वृक्षारोपण कार्यक्रम में निदेशक बलवी...
-
फतेहपुर, शमशाद खान । मुख्य डाकघर में तीन दिन पूर्व चीफ पोस्ट मास्टर जनरल द्वारा आधार कार्ड पंजीयन कार्यालय का उद्घाटन कर देने के बाद से लगात...

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें