फतेहपुर, शमशाद खान । समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश सिंह यादव के अवाहन पर जनमानस को पर्यावरण तथा स्वस्थ के प्रति जागरूक करने के लिए कार्यकर्ताओं ने शहर से लेकर गांव की गलियों तक दो घंटे तक साईकिल चलाकर लोगों को योगासन व व्यायाम के प्रति जागरूक किया।
बुधवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश सिंह यादव के आहवान पर प्रातः 8 बजे कार्यालय से साईकिल यात्रा निकाली गयी जिसकी अगुवाई जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह यादव ने की जो कि दो घंटे तक शहर के प्रमुख मार्गों मे कार्यकर्ताओं ने पार्टी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष के गगन भेदी नारों के साथ साईकिल चलायी। इसी तरह खागा व बिन्दकी तहसील के क्षेत्रों मे भी कार्यकर्ताओं ने साईकिल रैली निकालकर लोगों को पार्टी की नीतियों से अवगत कराया। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश लोधी, चैधरी मंजर यार, सउद अहमद, अयूब खान, देवेन्द्र लोधी, कपिल यादव, मोईन खाॅन, जयकरन यादव, सफीर अहमद, नफीसुद्दीन, तरन्नुम परवीन, अरूण यादव, शनि लोधी, बबलू दीक्षित, आशीष पासवान, विनोद पासवान, आरिफ खाॅन, अनिल यादव, मनोज लोधी, नफीस खाॅन, मोहम्मद अहमद, इब्राहीम अहमद आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें