फतेहपुर, शमशाद खान । मौसम में आयी तब्दीली के साथ वायरसजनित बीमारियों का हमला भी तेज हो गया है। सर्दी जुकाम के साथ-साथ वायरल फीवर एवं मलेरिया के रोगी बढ़ने लगे है। जिला अस्पताल सहित सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में उमड़ रही मरीजों की भीड़ वस्तुस्थिति को स्वतः स्पष्ट कर रही है। ग्रामीण क्षेत्रों के अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति संतोषजनक नहीं है। चिकित्सकों के नियमित डयूटी पर न आने से मरीजों को जहां भटकना पड़ता है वहीं प्राइवेट इलाज कराना मजबूरी बना है। ऐसे में प्राइवेट चिकित्सकों की चांदी है। बारिश शुरू होते ही मौसम में जिस तरह से तब्दीली आयी है उससे डायरिया का प्रकोप तो कम हो गया है लेकिन वायरल फीवर सहित डेंगू और मलेरिया की आशंका बढ़ गयी है। अस्पताल में वायरल फीवर सहित मलेरिया के रोगियों की संख्या में इजाफा हुआ हैं रोजना लगभग 8 सौ मरीजों का जिला अस्पताल में पंजीकरण हो रहा हैं जिनमें से ज्यादातर सर्दी जुकाम, बुखार मलेरिया के मरीज निकल रहे है। ग्रामीण क्षेत्रों की स्वास्थ्य सेवाओं की दयनीय स्थिति के चलते मरीजों को समुचित इलाज नहीं मिल पा रहा है। सबसे अधिक दिक्कत चिकित्सकों का मनमाना रवैया है। सीएमओं आफिस से सांठगांठ होने के चलते दर्जनों चिकित्सक महीने में कुछ दिन ही डयूटी पर आते है। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में तैनात चिकित्सकों की मनमानी लोगों पर भारी पड़ रही है। साथ ही मौसम के अनुरूप दवाओं की उपलब्धता में कमी भी व्यवस्था को बाधित कर रही है गिनी-चुनी दवाओं के सहारे इलाज सेहत में सुधार नहीं हो रहा। चिकित्सकों की माने तो मौजूदा बारिश के मौसम में खान-पान के अलावा मच्छरजनित बीमारियों से सावधान रहने की जरूरत हैं ऐसे मौसम में ताजा भोजन एवं साफ पानी का इस्तेमाल किया जाये। घर के आस-पास गंदा पानी एकत्र होने पर मलेरिया व डेंगू का खतरा रहता है।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
Advertisement
लोकप्रिय पोस्ट
-
बहुजन सेवा संघ ने अंबेडकर पार्क में किया पौधरोपण फूलदार और फलदार पौधे लगाकर दिया हरियाली का संदेश बांदा, कृपाशंकर दुबे । रविवार ...
-
फतेहपुर, शमशाद खान । श्रद्धालुओं की श्रृद्धा एवं आस्था का प्रतीक बने शहर के सिद्धपीठ श्री तांबेश्वर बाबा के मंदिर में सावन के पहले सोमवार म...
-
फतेहपुर, शमशाद खान । पांडु और गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से हो रही कटान थमती नहीं दिख रही है। तेजी से हो रही कटान के कारण करीब दस फिर नदी आगे ब...
-
फतेहपुर, शमशाद खान । घर के बाहर छप्पर के नीचे सगे भाईयों समेत सो रही बहन के ऊपर शनिवार की रात बूंदाबांदी के दौरान अचानक दीवार ढह जाने से ...
-
कानपुर नगर, हरिओम गुप्ता - समाजवादी पार्टी कानपुर ग्रामीण अध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह के नेतृत्व में पूर्व मंत्री शिव कुमार बेरिया सहित अन्य पद...
-
फतेहपुर, शमशाद खान । गुरू पूर्णिमा के अवसर पर श्री सांई सेवा समिति द्वारा श्रीसांईराम के वेदयंत्रों व सांईयन्त्रों के द्वारा हवन पूजन के सा...
-
कानपुर नगर, हरिओम गुप्ता - बर्रा क्षेत्र में व्याप्त जन समस्याओं के निराकरण हेतु जुलूस निकाल कर नगर निगम कार्यालय के बाहर वार्ड 51 की पार्षद...
-
फतेहपुर, शमशाद खान । शासन से जारी किये गये कठोर नियमों की अवहेलना करते हुए जिले के तमाम स्थानों पर धडल्ले से छतों पर लगे मोबाइल टावर ठं...
-
बहराइच में 3 से 10 अगस्त तक होने वाली फुटबाल प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों ने अभ्यास मैच खेले। बांदा, कृपाशंकर दुबे - फुटबाल क्लब के...
-
फतेहपुर, शमशाद खान । ईदुज्जुहा(बकरीद) का पर्व सकुशल सम्पन्न कराने के उद्देश्य से जनपदीय अधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट महात्मा गांधी सभागार मे...
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें