फतेहपुर, शमशाद खान । भूतपूर्व सैनिक महिला संगठन की मासिक बैठक मे सीमा पर शहीद हो रहे जवानों पर चिंता व्यक्त करते हुए सपा नेता आजम खान पर निशाना साधते हुए कहा कि ऐसे नेता सेना की महत्वता को कैसे समझ सकते हैं।
गुरूवार को भूतपूर्व सैनिक महिला संगठन की एक बैठक दक्षिणी गौतम नगर स्थित कैम्प कार्यालय मे वन्दना द्विवेदी की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुयी। बैठक को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष जागृति तिवारी ने करते हुए कहा कि पिछले एक महीने मे 12 जवान शहीद हो चुके हैं तथा चार दिन मे तीन फौजी शहीद हो गये हैं। उन्होंने कहा कि जब कोई भी लड़की हांथ मे मेंहदी लगाकर विदा होती है तो उसके बहुत अरमान होते हैं और उसका पति जब सैनिक होता है तो वह बहुत गर्व करती है क्योंकि पति देश की रक्षा मे लगा है और वह प्रतिपल भगवान से प्रार्थना करती है कि उसका सुहाग सलामत बना रहे जब वीर गति को प्राप्त करता है तब भी वह यह सोंचकर संतोष कर लेती है कि उसने मात्र भूमि पर अपना सुहाग निछावर कर दिया। वहीं सपा नेता आजम खान के बयानों पर निशाना साधते हुए अध्यक्ष जागृति तिवारी ने कहा कि आजम खान तीन जीवत औरतों का शौहर है इसके बावजूद भी वह सेना की महत्वता को नहीं समझते जबकि न जाने कितनी बेटियों के पति देश की रक्षा करते हुए शहीद हो गये हैं। इस मौके पर माया गुप्ता, मीरा पटेल, आशा त्रिपाठी, शशि प्रभा, सरोज शर्मा, संगीता द्विवेदी, शशिकला दुबे, गुड़िया, मनीषा द्विवेदी, शकुन्तला गौतम आदि महिलायें मौजूद रहीं।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें