फतेहपुर, शमशाद खान । बढते प्रदूषण व लगातार वनों की कटान होने से वनीय क्षेत्रों मे कमी हो रही है जिसके परिणामस्वरूप अनियमित मौसम चक्र व मानसून की समस्या तथा सूखा जैसी स्थित उत्पन्न हो रही है और इसका गंभीर परिणाम भी दिख रहा है भू जलस्तर का नीचे जाना लगातार जारी है। सूखे जैसी से निपटने व पर्यावरण संतुलन हेतु लघु सिंचाई विभाग द्वारा भूजल संरक्षण सप्ताह 16 से 22 जुलाई तक मनाया जा रहा है इस अभियान का उद्देश्य लोगों पर्यावरण के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें जल संरक्षण के प्रति प्रेरित करना। जिसके लिए भू संरक्षण रैली का आयोजन किया गया। रैली को राजकीय इण्टर कालेज से मुख्य विकास अधिकारी सी. इन्दुमति ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। रैली मे सामिल बच्चों ने हांथों मे पट्टियां पकड़ रखी थी जिसमे जल है तो कल है जल ही जीवन तथा जल संरक्षण सम्बन्धी स्लोगन लिखे हुए थे। रैली व पम्पलेट के माध्यम से बच्चों ने पर्यावरण के हित मे भू जल संरक्षण के लिये लोगों को जागरूक किया। यह रैली जीटीरोड़ से शहर के बिन्दकी बस स्टाप, पथरकटा चैराहा होते हुए कलेक्ट्रेट स्थित गांधी मैदान मे समाप्त हुयी। तत्पश्चात् विकास भवन स्थित सभागार मे भू जल संरक्षण पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी सी. इन्दुमति ने की। गोष्ठी मे जल संरक्षण के बिन्दुओं पर प्रकाश डालते हुए वक्ताओं ने बताया कि किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी न मिलने से फसल बर्बाद हो जाती है ऐसे मे वैज्ञानिक तरीकों से यदि सिंचाई की जाये तो 50 प्रतिशत तक जल बचाया जा सकता है। वहीं नहर विभाग द्वारा नहरों की देखभाल न किये जाने के कारण खांदी कट जाती है जिससे फसल एवं पानी दोनों की बर्बादी होती है। वहीं बरसात का पानी संचयित करके सिंचाई हेतु उपयोग के विषय पर जानकारी दी गयी। इस मौके पर उद्यान विभाग, कृषि विभाग, नहर विभाग समेत अन्य विभागों के अधिकारी व कर्मचारी बड़ी संख्या मे मौजूद रहे।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
Advertisement
लोकप्रिय पोस्ट
-
बहुजन सेवा संघ ने अंबेडकर पार्क में किया पौधरोपण फूलदार और फलदार पौधे लगाकर दिया हरियाली का संदेश बांदा, कृपाशंकर दुबे । रविवार ...
-
फतेहपुर, शमशाद खान । श्रद्धालुओं की श्रृद्धा एवं आस्था का प्रतीक बने शहर के सिद्धपीठ श्री तांबेश्वर बाबा के मंदिर में सावन के पहले सोमवार म...
-
फतेहपुर, शमशाद खान । पांडु और गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से हो रही कटान थमती नहीं दिख रही है। तेजी से हो रही कटान के कारण करीब दस फिर नदी आगे ब...
-
फतेहपुर, शमशाद खान । घर के बाहर छप्पर के नीचे सगे भाईयों समेत सो रही बहन के ऊपर शनिवार की रात बूंदाबांदी के दौरान अचानक दीवार ढह जाने से ...
-
कानपुर नगर, हरिओम गुप्ता - समाजवादी पार्टी कानपुर ग्रामीण अध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह के नेतृत्व में पूर्व मंत्री शिव कुमार बेरिया सहित अन्य पद...
-
फतेहपुर, शमशाद खान । गुरू पूर्णिमा के अवसर पर श्री सांई सेवा समिति द्वारा श्रीसांईराम के वेदयंत्रों व सांईयन्त्रों के द्वारा हवन पूजन के सा...
-
कानपुर नगर, हरिओम गुप्ता - बर्रा क्षेत्र में व्याप्त जन समस्याओं के निराकरण हेतु जुलूस निकाल कर नगर निगम कार्यालय के बाहर वार्ड 51 की पार्षद...
-
फतेहपुर, शमशाद खान । शासन से जारी किये गये कठोर नियमों की अवहेलना करते हुए जिले के तमाम स्थानों पर धडल्ले से छतों पर लगे मोबाइल टावर ठं...
-
बहराइच में 3 से 10 अगस्त तक होने वाली फुटबाल प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों ने अभ्यास मैच खेले। बांदा, कृपाशंकर दुबे - फुटबाल क्लब के...
-
फतेहपुर, शमशाद खान । ईदुज्जुहा(बकरीद) का पर्व सकुशल सम्पन्न कराने के उद्देश्य से जनपदीय अधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट महात्मा गांधी सभागार मे...
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें