फतेहपुर, शमशाद खान । बुधवार को कलेक्ट्रेट गांधी सभागार में राज्य पोषण मिशन के कार्यो के क्रियान्वयन, निगरानी एवं अनुश्रवण के लिये गठित जिला स्तरीय पोषण समिति के समस्त नोडल अधिकारी, समस्त बाल विकास परियोजना अधिकारी की बैठक जिलाधिकारी कुमार प्रशान्त व मुख्य विकास अधिकारी एसपी आनन्द की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि समस्त नोडल अधिकारी अपने गोद लिये गये ग्रामों का भ्रमण करें जो अतिकुपोषित बच्चे है उनका विशेष ध्यान दिया जाये और अपने सामने वजन कराये। उनके माता-पिता को बच्चे की सफाई के लिये प्रेरित करें साथ ही बच्चो ंको समय से भोजन दिया जाये। उन्होने कहा कि अतिकुपोषित बच्चों के परिवार को शासकीय योजनाओं से लाभान्वित कराया जाये जैसे प्रधानमंत्री आवास योजना, राशन कार्ड, स्वच्छ शौचालय आदि योजनाओं से। उन्होने जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देशित किया कि यदि कोई नोडल अधिकारी अपने गोद लिये ग्राम का भ्रमण नही करता तो उसकी सूचना मुझे दी जाये इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न की जाये जो बच्चे ज्यादा अतिकुपोषित है उन्हे जिला अस्पताल के एनआरसी में भर्ती कराया जाये उन्होने कहा कि अगली बैठक में अग्रणी जिला प्रबध्ंाक बैंक आफ बड़ौदा को भी बुलाया जाये। उन्होने कहा कि भ्रमण के दौरान सभी केन्द्रो में आशा व ऐनम भी उपस्थित रहे जिससे गर्भवती महिलाओं को स्वास्थ्य परीक्षण कराया जा सके। इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डा0वीके पाण्डेय, जिला कार्यक्रम अधिकारी साहब सिंह यादव, समाज कल्याण अधिकारी, उपनिदेशक कृषि व समस्त नोडल अधिकारी उपस्थित रहें।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
Advertisement
लोकप्रिय पोस्ट
-
बहुजन सेवा संघ ने अंबेडकर पार्क में किया पौधरोपण फूलदार और फलदार पौधे लगाकर दिया हरियाली का संदेश बांदा, कृपाशंकर दुबे । रविवार ...
-
फतेहपुर, शमशाद खान । गुरू पूर्णिमा के अवसर पर श्री सांई सेवा समिति द्वारा श्रीसांईराम के वेदयंत्रों व सांईयन्त्रों के द्वारा हवन पूजन के सा...
-
फतेहपुर, शमशाद खान । घर के बाहर छप्पर के नीचे सगे भाईयों समेत सो रही बहन के ऊपर शनिवार की रात बूंदाबांदी के दौरान अचानक दीवार ढह जाने से ...
-
भाकियू प्रतिनिधि मण्डल ने बोर्ड उपाध्यक्ष को सौपा सीएम संबोधित ज्ञापन चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि। भारतीय किसान यूनियन के प्रतिनिधि म...
-
बिजनौर, संजय सक्सेना। कारगिल युद्ध विजय दिवस समारोह 20वीं वर्षगांठ के मौके पर जिलाधिकारी रमाकांत पांडे ने कहा कि आज हर देशवासी शौर्य और राष...
-
इफ्फको के तत्वावधान में रोपित किए पौधे चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि। इफ्फको के तत्वावधान में आयोजत वृक्षारोपण कार्यक्रम में निदेशक बलवी...
-
जहानाबाद-फतेहपुर, शमशाद खान । भगवान शिव के अभिषेक के लिए गंगाजल लाने कावरियों का जत्था जयकारों के उदघोष के बीच रवाना हुआ। कल दूसरे सोमवार...
-
बहराइच में 3 से 10 अगस्त तक होने वाली फुटबाल प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों ने अभ्यास मैच खेले। बांदा, कृपाशंकर दुबे - फुटबाल क्लब के...
-
कानपुर, आमजा संवाददाता - सभी जन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक पासवान ने पार्टी के राष्ट्रीय कार्यालय का कानपुर स्थित रेस कोर्स मैदान...
-
फतेहपुर, शमशाद खान । फूलो की वर्षा कर जिला उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल के पदाधिकारियो ने डीएम व एसपी के साथ होली पर्व मनाकर बधाई दी। बुधव...
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें