AMJA BHARAT एक वेब न्‍यूज चैनल है जिसे कम्‍प्‍यूटर, लैपटाप, इन्‍टरनेट टीवी, मोबाइल फोन, टैबलेट इत्‍यादी पर देखा जा सकता है। पर्यावरण सुरक्षा के लिये कागज़ बचायें, समाचार वेब मीडिया पर पढें

गुरुवार, 1 मार्च 2018

होली को लेकर देर रात तक खरीददारो से गुलजार रहा बाजार

फतेहपुर, शमशाद खान । जनपद में आज कडी सुरक्षा व्यवस्था के बीच होलिका दहन किया जायेगा । वही दिन भर अबीर गुलाल के साथ पिचकारियों की खरीददारी से बाजार गुलजार रहे। पुरूष और महिलाओ के साथ बच्चो ने भी जमकर खरीददारी की। 
शहर मे पुराने स्थानो पर आज रात को पूजा अर्चना के बाद कडी सुरक्षा व्यवस्था के बीच होलिका दहन का आयोजन किया गया। लोगो ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की मुबारक बाद दी। आज दिन में शहर के प्रमुख बाजारो में रंग बिरंगी पिचकारियों की जमकर खरीददारी की गयी तथा बाजार पुरूषो, महिलाओ और बच्चो से पूरी तरह गुलजार रहा। इतना ही तरह-तरह के चिप्स और पापडो के अलावा अन्य सामानो के खरीददारी जमकर की गयी। होलिका दहन के स्थानो पर नगर पालिका परिषद के सफाई कर्मचारियों द्वारा बेहतर साफ-सफाई की व्यवस्था करने के बाद चूने का छिडकाव किया गया। होलिका दहन को तैयारियों को लेकर लोग सुबह से देर शाम तक जुटे रहे। शहर के प्रमुख चैराहो पर लोगो ने होलिका दहन के लिये गन्ने की जमकर खरीददारी की गयी। शहर में होली के हुडदंग को रोकने के लिये पुलिस अधीक्षक श्रीपर्णा गागुली ने प्रमुख चैराहो पर सौ नम्बर के अलावा भारी पुलिस एव ंपीएसी बल के जवानो को तैनात किये जाने के निर्देश दिये है। होली पर किसी प्रकार की अप्रिय घटना न घटने पाये इसको रोकने के लिये सादी वर्दी मंे पुलिस के जवानो को तैनात किया गया है। जो पूरे शहर में घूम-घूम अपनी पैनी निगाहे टिकाये रहेगे। यदि किसी ने होली के पर्व पर माहौल बिगाडने की कोशिश की तो उसके खिलाफ कठोर कार्यवाही किये जाने के निर्देश जारी किये गये है। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Advertisement

Advertisement

लोकप्रिय पोस्ट