फतेहपुर, शमशाद खान । गाजीपुर थाना क्षेत्र के शाह कस्बा में गुरूवार की सुबह ट्रक की चपेट में आ जाने से जहां एक महिला की मौके पर ही मौत हो गयी। वहीं उसका मामा गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि पति को मामूली खरोंचे आई। घटना के बाद सैकड़ों ग्रामीणों ने रोड़ पर शव रख बांदा सागर मार्ग जाम कर दिया तथा मुआवजे एव डिवाइडर बनवाये जाने की मांग करने लगे। जाम की खबर सुन कई थाने की फोर्स मौके पर पहुंच उत्तेजित ग्रामीणों को समझाने बुझाने लगी लेकिन गुस्साये ग्रामीण अड़े रहे। इसी बीच पुलिस से हाथापाई भी हो गयी। भीड़ को तितर-बितर करने के लिये पुलिस ने लाठी चार्ज किया। जिससे भगदड़ मच गयी। वहीं पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच गये तथा शव को अपने कब्जे में लेकर विच्छेदन गृह भेज दिया। जानकारी के अनुसार जाफरगंज थाना क्षेत्र के बाभनपुर गांव निवासी दीपक अपनी 30 वर्षीय पत्नी गया श्री व मामा जगदीश पुत्र चंद्रपाल प्रजापति के साथ मोटर साइकिल से गाजीपुर शाह कस्बा रिश्तेदारी में आ रहे थे। बताते हैं कि जैसे ही यह लोग कस्बा के समीप पहुंचे। तभी बांदा से फतेहपुर की ओर आ रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दिया। जिससे गया श्री की घटना स्थल पर दर्दनाक मौत हो गयी। वहीं मामा जगदीश बुरी तरह घायल हो गया। सूचना पर समाजसेवी अशोक तपस्वी तत्काल अपनी निजी एम्बुलेन्स लेकर मौके पर पहुंचे और घायल को उपचार के लिये सदर अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे के बाद सैकड़ों ग्रामीण घटना स्थल पर पहुंचकर शव को बांदा सागर रोड़ में रख जाम लगा दिया। इसी बीच जाम की खबर पाते ही कई थाने की फोर्स मौके पर पहुंच उत्तेजित ग्रामीणों को समझाने बुझाने लगी। लेकिन गुस्साये ग्रामीण मुआवजे की मांग को लेकर अड़े रहे तथा पुलिस से हाथापाई भी करने लगे। जिस पर पुलिस ने ग्रामीणों को तितर-बितर करने के लिये हलका लाठी चार्ज का प्रयोग कर दिया। तब कहीं जाकर मौके पर पहुंचे अन्य आला अधिकारी के बीच शव को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर विच्छेदन गृह भेजा।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
Advertisement
लोकप्रिय पोस्ट
-
बहुजन सेवा संघ ने अंबेडकर पार्क में किया पौधरोपण फूलदार और फलदार पौधे लगाकर दिया हरियाली का संदेश बांदा, कृपाशंकर दुबे । रविवार ...
-
फतेहपुर, शमशाद खान । गुरू पूर्णिमा के अवसर पर श्री सांई सेवा समिति द्वारा श्रीसांईराम के वेदयंत्रों व सांईयन्त्रों के द्वारा हवन पूजन के सा...
-
फतेहपुर, शमशाद खान । घर के बाहर छप्पर के नीचे सगे भाईयों समेत सो रही बहन के ऊपर शनिवार की रात बूंदाबांदी के दौरान अचानक दीवार ढह जाने से ...
-
भाकियू प्रतिनिधि मण्डल ने बोर्ड उपाध्यक्ष को सौपा सीएम संबोधित ज्ञापन चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि। भारतीय किसान यूनियन के प्रतिनिधि म...
-
बिजनौर, संजय सक्सेना। कारगिल युद्ध विजय दिवस समारोह 20वीं वर्षगांठ के मौके पर जिलाधिकारी रमाकांत पांडे ने कहा कि आज हर देशवासी शौर्य और राष...
-
इफ्फको के तत्वावधान में रोपित किए पौधे चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि। इफ्फको के तत्वावधान में आयोजत वृक्षारोपण कार्यक्रम में निदेशक बलवी...
-
जहानाबाद-फतेहपुर, शमशाद खान । भगवान शिव के अभिषेक के लिए गंगाजल लाने कावरियों का जत्था जयकारों के उदघोष के बीच रवाना हुआ। कल दूसरे सोमवार...
-
बहराइच में 3 से 10 अगस्त तक होने वाली फुटबाल प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों ने अभ्यास मैच खेले। बांदा, कृपाशंकर दुबे - फुटबाल क्लब के...
-
कानपुर, आमजा संवाददाता - सभी जन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक पासवान ने पार्टी के राष्ट्रीय कार्यालय का कानपुर स्थित रेस कोर्स मैदान...
-
फतेहपुर, शमशाद खान । फूलो की वर्षा कर जिला उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल के पदाधिकारियो ने डीएम व एसपी के साथ होली पर्व मनाकर बधाई दी। बुधव...

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें