AMJA BHARAT एक वेब न्‍यूज चैनल है जिसे कम्‍प्‍यूटर, लैपटाप, इन्‍टरनेट टीवी, मोबाइल फोन, टैबलेट इत्‍यादी पर देखा जा सकता है। पर्यावरण सुरक्षा के लिये कागज़ बचायें, समाचार वेब मीडिया पर पढें

शुक्रवार, 2 मार्च 2018

कायस्थवाहिनी की जनजागरण हेतु एकता यात्रा प्रारंभ






जहाँ लोग होली की मस्ती में सराबोर हैं वही कायस्थ वाहिनीं के शूरवीर तीन देश में कायस्थ एकता का सन्देश और प्रभू श्री चित्रगुप्त जी का प्रगट उत्सव के प्रचार प्रसार हेतु संकल्पित हों निकल पड़े हैं। 

      कायस्थवाहिनी की ओर से भगवान श्री चित्रगुप्त जी को सर्व समाज में स्थापित करने के उद्देश्य से 02 मार्च को बस्ती के हथियागढ़ से भोर में 4.00 बजे एकता संदेश यात्रा निकाली जा रही है, जो कई राज्यों और देशों से होकर गुजरेगी। 114 दिनों तक चलने वाली इस यात्रा में वाहिनी के वालेण्टियर विभिन्न स्थानों पर भारतीय संस्कृति एवं भगवान श्री चित्रगुप्त जी के बारे में लोगों को जागरूक करेगें। उक्त बातें वाहिनी प्रमुख पंकज भइया कायस्थ  ने स्थानीय फ्रैश क्लब सभागार में कहीं। वे सम्बंधित विषय पर पत्रकारों से मुखातिब थे। पंकज भइया ने एकता संदेश यात्रा का रूट चार्ट बताते हुये कहा कि यह यात्रा बस्ती से निकल कर कृष्णानगर, बढ़नी, पोखरा, काठमांडू, सीतामढ़ी, रांची,भुवनेश्वर, वेस्ट, बंगाल, से होकर गुजरेगी, इसका समापन, भूटान में होगा। इस बीच जगह-जगह बैठकें और यात्रा के स्वागत के कार्यक्रम तय है। यात्रा में शामिल वालेण्टियर नेपाल एवं भूटान नरेश से भी मुलाकात करेंगे।

                यात्रा के दौरान इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों, प्रोजेक्टर और गीत संगीत के माध्यम से लोगों को यात्रा के उद्देश्य से परिचित कराया जायेगा। बजाज एवेंजर क्लब पुणे महाराष्ट्र के तकनीकी लेने वालों में प्रमुख रूप से तरूण, शैल, विशाल, तुषार, अमित, अजित, संजय, अनिरुद्ध, मयूर, आदि हैं। नेतृत्व वरूण प्रकाश जी करेगें ।  वाहिनी प्रमुख कायस्थ शिरोमणि कायस्थ गुरू पंकज भइया कायस्थ अपने हथियागढ़ स्थित आवास से एकता संदेश यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेगें। उन्होंने कहा कि एकता में प्रेम है एकता में साथ है और एकता में, विकास ही सम्बल है, हमको गर्व है कि कायस्थ वाहिनीं एक ऐसा अनुशासित संगठन बनता जा रहा है जो जनहित में समर्पित है। ध्येय वाक्य के साथ कायस्थवाहिनी भगवान श्री चित्रगुप्त जी को सर्व समाज में स्थापित कराने के मिशन पर पूरे विश्व में काम कर रही है। लाखों की संख्या में वाहिनी से जुड़े लोग इन महान लक्ष्य तक पहुंचने में मील का पत्थर साबित हो रहे हैं, वाहिनी ऐसे सभी के प्रति आभार व्यक्त  करती है। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Advertisement

Advertisement

लोकप्रिय पोस्ट