कानपुर नगर, हरिओम गुप्ता - समाजवादी विचारधारा के ओत-प्रोत तथा छोटे लोहिया के नाम से प्रसिद्ध पं0 जनेश्वर मिश्रा की पुण्य तिथि के अवसर पर समाजवादी पार्टी ग्रामीण कार्यालय में ग्रामीण जिलाध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह यादव तथा अन्य पदाधिकारियों द्वारा उनके चित्र पर माल्यापर्ण कर उनके व्यतित्व व कृतित्व पर चर्चा की गयी। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुमताज अहमद ने किया।
इस अवसर पर अध्यक्ष राधवेन्द्र सिंह ने कहा जनेश्वर मिश्र का जन्म 5 अगस्त 1933 को शुभनथहीं गांव बलिया में किसान रंजीत मिश्र के यहां हुआ था। आपने छात्र राजनीति से जुडकर छात्रों के मुददे पर कई आंदोलन छेडे। आपका 1967 में राजनैतिक सफर शुरू हुआ। जब उन्होेन फूलपुर सीट जीती और लोकसभा पहुंचे तो राजनाराायण ने छोटे लाहिया का नाम दिया। मुमताज अहमद ने कहा कि मिश्रजी ने कमला बहुगुण और इंदियागांधी के अधिवक्ता सतीश चंद्र खरे को हराया और इलाहाबाद संसदीय क्षेत्र से विश्वनाथ प्रताप सिंह को पराजित किया। चरण सिंह की सरकार में जहाजरानी व परिवहन मंत्री बने तथा 1992 से 2010 तक वह राज्यसभा सदस्य रहे। कार्यक्रम के दौरान सपा प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार सपा ग्रामीण वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुमताज अहमद को सपा ग्रामीण के सभी फ्रन्टलों का प्रभारी बनाते हुए कार्यभार सौंपा गया। अध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह ने कहा कि मुमताज ही सपा के वरिष्ठ नेता है और उन्होेने पार्टी के लिए अपनी व्यक्तिगत समस्याओं और कार्यो को अहम न समझकर वर्षो से पार्टी की सेवा व हित का कार्य कर रहे है। इस अवसर पर सभी उपस्थित पदाधिकारियों ने मुमताज अहमद को मालाओ से लाददिया और उन्हे बधाई दी। कार्यक्रम में धर्मेन्द्र यादव, मुमताज अहमद, ओलक विक्रम, सुरेश गुप्ता, राघवेन्द्र बजाज, अहिबरन सिंह, सत्यम, जगदीश नारायण, शिवम, प्रदीप शंकर, राजीव अवस्थी, कपिल सोनकर आदि मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें