AMJA BHARAT एक वेब न्‍यूज चैनल है जिसे कम्‍प्‍यूटर, लैपटाप, इन्‍टरनेट टीवी, मोबाइल फोन, टैबलेट इत्‍यादी पर देखा जा सकता है। पर्यावरण सुरक्षा के लिये कागज़ बचायें, समाचार वेब मीडिया पर पढें

शनिवार, 4 अगस्त 2018

जिलाधिकारी ने विकास कार्यों की समीक्षा कर गुणवत्ता के साथ कार्य करने के दिये निर्देश

फतेहपुर, शमशाद खान । समग्र विकास कार्यो की बैठक कलेक्ट्रेट महात्मा गांधी सभागार में जिलाधिकारी आन्जनेय कुमार सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों को ध्यान से पढ़कर एवं समझ कर गुणवत्ता को देखकर निस्तारण किया जाये एवं शिकायतकर्ता को सूचित किया जायें। उन्होने अधिशाषी अभियन्ता जल निगम को निर्देशित किया कि सीवरेज की मार्किंग का कार्य कराकर कार्य मानक के अनुसार निर्माण कार्य जल्द शुरू कराया जाये काम कागज पर नही जमीन पर दिखना चाहियें। उन्होने सीएमएस को निर्देशित किया कि डाक्टरों की उपस्थिति एवं दवाओं की उपलब्धता शत प्रतिशत  होनी चाहियें। जननी सुरक्षा योजना में आशाओं एवं लाभार्थियों का भुगतान समय किया जाये इसमे ंसुधार लाने तथा फीडिंग का कार्य समय से कराया जायें। अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका को कहा कि प्लान बनाकर जल निकासी की व्यवस्था की जायें एवं कूड़ा प्रबधंन के लिये चिन्हित जमीन पर डलवाये सड़क के किनारे कूड़ा दिखना नही चाहिये तथा प्लास्टिक कूड़े से एक 10 दिन के अन्दर अलग कराये। उन्होने कहा कि हथठेला, हाथ गाड़ी एक में प्लास्टिक तथा एवं में कूड़ा अलग-अलग होना चाहियें।। उन्होने बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया कि जिन विद्यालयों में यूनीफार्म का वितरण नही किया गया है चिन्हित कर आवश्यक कार्यवाही करते हुए मुख्य विकास अधिकारी को रिपोर्ट प्रस्तुत करें एवं प्रत्येक विद्यालय में नामांकित एवं यूनीफार्म वितरण का छात्रों का स्थलीय सत्यापन कर एक सप्ताह में उपस्थित छात्रों का सर्टिफिकेट प्रस्तुत करें। उन्होने सम्बन्धित अधिकारी को निर्देशित कि धान खरीद के लिये किसानों का पंजीकरण कराया जाये एवं वर्मी कम्पोस्ट खाद के लिये अभियान के रूप में कार्य कराया जायें। उन्होने अधिशाषी अभियन्ता को निर्देशित किया कि जहां सड़को पर गड्डे है वहां अतिक्रमण से निकलने वाले मलबे को डलवाया जायें। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण/शहरी में लाभार्थिंयों का सत्यापन कराकर ही आवास मुहैया कराकर जायें। उन्होने राजकीय निर्माण निगम के कार्यदायी संस्था को स्पोर्ट कालेज के निर्माण में ईंट की गुणवत्ता एवं मानक के अनुसार न होने एवं कार्य की धीमी प्रगति पर कड़ा रोष प्रकट करते हुए शासकीय धन का दुरूपयोग करने पर नोटिस जारी करते हुए एफआईआर  एवं शासन को पत्र लिखने मुख्य विकास अधिकारी को निर्देश दियें। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी चाँदनी सिंह, सीएमओ, पीडी, डीडीओ सहित सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहें।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Advertisement

Advertisement

लोकप्रिय पोस्ट