AMJA BHARAT एक वेब न्‍यूज चैनल है जिसे कम्‍प्‍यूटर, लैपटाप, इन्‍टरनेट टीवी, मोबाइल फोन, टैबलेट इत्‍यादी पर देखा जा सकता है। पर्यावरण सुरक्षा के लिये कागज़ बचायें, समाचार वेब मीडिया पर पढें

शनिवार, 4 अगस्त 2018

केन्द्रीय राज्यमंत्री ने लाभार्थियों को वितरित किये पीएम आवास

फतेहपुर, शमशाद खान । देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का सपना है कि हर गरीब का घर हो अपना जिसके तहत जनपद के 230 लाभार्थियांे को पीएम आवास प्रमाण पत्र केन्द्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति द्वारा वितरित किये गये।
शनिवार को विकास भवन सभागार मे जिले की सांसद एवं केन्द्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति की अध्यक्षता मे पीएम आवास प्रमाण पत्र वितरण समारोह का आयोजन किया गया जिसमे जनपद के सभी ब्लाकों के चयनित 230 लाभार्थी मौजूद रहे। इस दौरान केन्द्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का सपना है कि हर गरीब का घर हो अपना जिसके तहत पीएम आवास दिये जा रहे हैं। वर्षों से कच्चे घरों मे पन्नी डालकर जीवन यापन करने वाले लाभार्थियों को पीएम मोदी का तोहफा मिल रहा है। सभी लाभार्थी खुश होकर अपने-अपने घरों का निर्माण कराने मे जुट जाये। उन्होनें कहा कि किसी तरह का कोई आवास के नाम पर किसी को भी पैसा देने की जरूरत नही है बिना भ्रष्टाचार के लाभार्थियों को पीएम आवास का लाभ मिलेगा। यदि कोई भी व्यक्ति आवास दिलाने के नाम पर पैसा मांगता है तो उसकी शिकायत जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी से करे। उन्होने कहा कि जिन व्यक्तियों के पास मकान बनाने के लिये जमीन नही है उनको जिलाधिकारी जमीन उपलब्ध करा रहे है। जिलाधिकारी ने लाभार्थियों से कहा कि यदि कोई कोई व्यक्ति आवास के नाम पर धन की वसूली करता है तो उसकी शिकायत सम्बन्धित खंड विकास अधिकारी, उपजिलाधिकारी या मुझसे करे जिससे उसके खिलाफ कार्यवाही की जा सकें। उन्होने कहा कि यदि कोई किसी व्यक्ति को पैसा देता है तो देने वाले और लेने वाले दोनों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही होगी। उन्होने कहा कि सत्यापन के दौरान यदि कोई अपात्र पाया गया या पैसा देकर पात्र बना है तो उससे धन की वसूली करते हुए वैधानिक कार्यवाही की जायेगी। उन्होने कहा कि जिसके (शहरी/ग्राीमण) रहने के लिये आवास नही है उसे आवास दिलाया जायेगा। उन्होने कहा कि सभी लोग सहयोग करे सरकार की योजनाओं का लाभ हर गरीब पात्र व्यक्ति को मिलेगा। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी चांदनी सिंह आदि अधिकारी मौजूद रहे। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Advertisement

Advertisement

लोकप्रिय पोस्ट