AMJA BHARAT एक वेब न्‍यूज चैनल है जिसे कम्‍प्‍यूटर, लैपटाप, इन्‍टरनेट टीवी, मोबाइल फोन, टैबलेट इत्‍यादी पर देखा जा सकता है। पर्यावरण सुरक्षा के लिये कागज़ बचायें, समाचार वेब मीडिया पर पढें

रविवार, 5 अगस्त 2018

एसपी ने थानाध्यक्षों को क्षेत्र मे शान्ति व्यवस्था बनाये रखने के दिये निर्देश

फतेहपुर, शमशाद खान । जनपद की कानून व्यवस्था को चुस्त दुरूस्त बनाने के उद्देश्य से अपराध मासिक समीक्षा बैठक मे पुलिस अधीक्षक राहुल राज ने सभी थाना अध्यक्षांे को निर्देशित करते हुए क्षेत्र मे शांति व्यवस्था बनाये रखने के साथ 16 बिन्दुओं पर कार्य करने का पाठ पढ़ाया।
रविवार को पुलिस लाइन के सम्मेलन कक्ष मे मासिक अपराध समीक्षा बैठक पुलिस अधीक्षक राहुल राज की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुयी जिसमे सभी थानाध्यक्षों व चैकी प्रभारियों को 16 बिन्दु पर कार्य कर कानून व्यवस्था को चुस्त दुरूस्त बनाये जाने के निर्देश दिये। पुलिस अधीक्षक राहुल राज ने कहा कि महिला उत्पीड़न सम्बन्धित अपराधों मे किसी तरह की लापरवाही न बरती जाये और तत्काल कार्यवाही की जाये। थाना व चैकियों मे आने वाले पीड़ितों के साथ अच्छा व्यवहार करने के साथ उन्हें बैठाने व पानी पीने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाये। वांछित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण, लम्बित अभियोगों के शीघ्र अनावरण हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही पुलिस अधीक्षक ने अवैध खनन करने वालों पर सख्त कार्यवाही किये जाने की बात कही। साथ ही थाना और चैकियों मे साफ सफाई रखने के सख्त निर्देश देते हुए वाहन चेकिंग अभियान को तेज करते हुए मोटर वाहन अधिनियम मे उचित कार्यवाही किये जाने को कहा। साथ ही एसपी श्री राज ने क्षेत्र मे शांति व्यवस्था व अपराधियों की धड़ पकड़ करने के निर्देश देते हुए पर्वों पर शान्ति व्यवस्था बनाये रखने व अराजकतत्वों को समय रहते उन्हें जेल की सलाखों के पीछे भेजे जाने के निर्देश दिये। वहीं सैनिक सम्मेलन के दौरान सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रसस्ति पत्र देकर पुलिस अधीक्षक द्वारा सम्मानित किया गया। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी पूजा यादव, अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी विनोद कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर कपिल देव मिश्रा, खागा क्षेत्राधिकारी श्रीपाल यादव, बिन्दकी क्षेत्राधिकारी अभिषेक तिवारी, थरियांव क्षेत्राधिकारी रामप्रकाश समेत सभी थानाध्यक्ष व चैकी प्रभारी मौजूद रहे। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Advertisement

Advertisement

लोकप्रिय पोस्ट