AMJA BHARAT एक वेब न्‍यूज चैनल है जिसे कम्‍प्‍यूटर, लैपटाप, इन्‍टरनेट टीवी, मोबाइल फोन, टैबलेट इत्‍यादी पर देखा जा सकता है। पर्यावरण सुरक्षा के लिये कागज़ बचायें, समाचार वेब मीडिया पर पढें

रविवार, 5 अगस्त 2018

छोटे लोहिया जनेश्वर मिश्र की सपाईयों ने मनायी जयंती

फतेहपुर, शमशाद खान । समाजवादी चिंतक जनेश्वर मिश्र की जयंती पर उनके चित्र पर माल्र्यापण कर कार्यकर्ताओं ने श्रद्धासुमन अर्पित किया। तत्पश्चात् गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमे उनके जीवन पर प्रकाश डाला गया।
रविवार को शादीपुर स्थित पार्टी कार्यालय मे छोटे लोहिया के नाम से प्रखर जनेश्वर मिश्र की जयंती जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र प्रताप सिंह यादव की अध्यक्षता मे मनायी गयी। इस दौरान मौजूद कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्र्यापण एवं पुष्प अर्पित कर नमन कर उनके जीवन पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह यादव ने कहा कि समाज को बदलने के लिए महात्मा गांधी व डा0 राममनोहर लोहिया ने जो संघर्ष शुरू किया था उसको आगे बढ़ाने की आवश्यकता है सामाजिक परिवर्तन के सपने को साकार करने के लिए युवा वर्ग को दृढ संकल्प लेने के साथ कार्य करने की जरूरत है। गोष्ठी का संचालन जिला महासचिव मोईन खाॅन ने किया। इस मौके पर पूर्व विधायक मदन गोपाल वर्मा, चन्द्रप्रकाश लोधी, विपिन यादव, नफीसउद्दीन, शकील गोल्डी, बीरेन्द्र यादव, दलजीत निषाद, रीता प्रजापति, चैधरी मंजर यार, सउद अहमद, राजू कुर्मी, सुनील उमराव, फैजान अहमद मून, अरूण यादव, रेशमा सिद्दकी, शकील अकबर, जीतेन्द्र लोधी, देवेन्द्र सिंह लोधी आदि मौजूद रहे। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Advertisement

Advertisement

लोकप्रिय पोस्ट