AMJA BHARAT एक वेब न्‍यूज चैनल है जिसे कम्‍प्‍यूटर, लैपटाप, इन्‍टरनेट टीवी, मोबाइल फोन, टैबलेट इत्‍यादी पर देखा जा सकता है। पर्यावरण सुरक्षा के लिये कागज़ बचायें, समाचार वेब मीडिया पर पढें

रविवार, 5 अगस्त 2018

प्रभूदत्त दीक्षित प्रधानाचार्य परिषद के तीसरी बार बने निर्विरोध अध्यक्ष

फतेहपुर, शमशाद खान । उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद की जिला कार्यकारिणी का चुनाव सम्पन्न हुआ जिसमे सर्वसम्मति से पदाधिकारियों को निर्विरोध चुना गया जिसके बाद चुनाव अधिकारी ने निर्वाचन पदाधिकारियों की घोषणा की। 
रविवार को मुस्लिम इण्टर कालेज के सभागार मे उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद की कार्यकारिणी का चुनाव सम्पन्न हुआ। चुनाव अधिकारी के रूप मे सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य लाल बहादुर शास्त्री, पर्यवेक्षक प्रान्तीय संयुक्त महामंत्री कुलदीप द्विवेदी की मौजूदगी मे शिक्षकों ने सर्वसम्मति से जिलाध्यक्ष पद पर पुनः प्रभूदत्त दीक्षित को अध्यक्ष, जिला महामंत्री जीतेन्द्र चैधरी, कोषाध्यक्ष डा0 मोहम्मद हसीब खां के नाम पर मोहर लगायी जिस पर चुनाव अधिकारी व पर्यवेक्षक ने निर्वाचित पदाधिकारियों के नामों की घोषण की जिसके बाद मौजूद शिक्षक व प्रधानाचार्यों ने निर्वाचित पदाधिकारियों का माल्र्यापण कर स्वागत कर बधाई दी। बताते चले कि प्रभूदत्त दीक्षित लगातार तीसरी बार निर्विरोध अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए हैं इस अवसर पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रभूदत्त दीक्षित ने कहा कि पूर्व की भांति वह शिक्षकों के मान सम्मान मे आंच नही आने देगें। उनकी हर समस्याओं को लेकर लड़ाई लड़ी जायेगी। इस मौके पर आद्या प्रसाद मिश्र, शिवराम, बेचनराम सरोज, विश्वनाथ त्रिपाठी, गंगासेवक, रामरतन कुरील, रामगोपाल गुप्ता, पवन सिंह, राजेश कुमार यादव, मोहित कुमार, सिपाहीलाल, प्रेम नारायण दोहरे, मोतीलाल, कमलेश, ओमप्रकाश बाजपेयी, मो0 आफताब, देवेन्द्र सिंह, चन्द्र भुवन, राकेश कुमार, राजेन्द्र द्विवेदी, नियाजुल हसन, सुरेश चन्द्र गुप्ता, संजय तिवारी, रमेश चन्द्र तिवारी आदि प्रधानाचार्य मौजूद रहे। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Advertisement

Advertisement

लोकप्रिय पोस्ट