फतेहपुर, शमशाद खान । मलवां थानाक्षेत्र के ग्राम गाजीखेड़ा नहर पुलिया के समीप चेकिंग के दौरान थानाध्यक्ष ने चोरी की मोटर साइकिल समेत एक युवक को गिरफ्तार किया है जिसकी निशानदेही पर पुलिस ने तीन मोटर साइकिलें बरामद किया है। जबकि उसका एक साथी पुलिस को चखमा देकर भाग जाने मे सफल रहा। पुलिस लाइन के सभागार मे पत्रकारों से रूबरू होते हुए पुलिस अधीक्षक राहुल राज ने वाहन चोर गिरोह का खुलासा करते हुए बताया कि मलवां थानाध्यक्ष अनूप सिंह देर शाम गाजीखेड़ा बड़ी नहर पुलिया के समीप वाहन चेकिंग अभियान लगाये थे तभी उनके मुखबिर ने सूचना दिया कि एक युवक जो चोरी की मोटर साइकिल व अवैध असलहा के साथ मोटर साइकिल बेचने के लिए जा रहा है मुखबिर की सूचना पर पुलिस हरकत पर आ गयी और युवक का इंतजार करने लगी कुछ ही देर बाद एक युवक मोटर साइकिल मे आता दिखाई दिया पुलिस को देख वह भागने की कोशिश करने लगा तभी उसे दौड़ाकर दबोच लिया गया। उन्होनें बताया कि जब सख्ती से पूंछतांछ की गयी तो उसने अपना नाम आदिल अली पुत्र इमाम बक्स निवासी सुखनन्दन खेड़ा थाना मलवां बताया जो मोटर साइकिल का मिस्त्री भी है। कड़ाई से पूंछतांछ करने पर उसने दुकान मे दो चोरी की मोटर साइकिल बरामद करायी। उन्होनें बताया कि चोरी करने के बाद उसका नम्बर प्लेट बदलकर यह लोग बेचते थे। उन्होनें बताया कि चोरी की मोटर साइकिल के साथ-साथ उसके पास से एक 12 बोर का तमंचा व एक जिंदा कारतूस भी बरामद किया है जबकि फरार साथी मानसिंह यादव पुत्र रामसजीवन निवासी गाजीखेड़ा थाना मलवां जिसकी तलाश पुलिस कर रही है जो जल्द ही कानून के शिकंजे मे होगा। पकड़ने वाली टीमों मे थानाध्यक्ष के साथ-साथ उपनिरीक्षक सुरेन्द्र सिंह राना, उपनिरीक्षक मुकेश कुमार सिंह, कां. शिवम त्रिपाठी व कां. शिवशंकर यादव शामिल थे।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
Advertisement
लोकप्रिय पोस्ट
-
बहुजन सेवा संघ ने अंबेडकर पार्क में किया पौधरोपण फूलदार और फलदार पौधे लगाकर दिया हरियाली का संदेश बांदा, कृपाशंकर दुबे । रविवार ...
-
फतेहपुर, शमशाद खान । श्रद्धालुओं की श्रृद्धा एवं आस्था का प्रतीक बने शहर के सिद्धपीठ श्री तांबेश्वर बाबा के मंदिर में सावन के पहले सोमवार म...
-
फतेहपुर, शमशाद खान । पांडु और गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से हो रही कटान थमती नहीं दिख रही है। तेजी से हो रही कटान के कारण करीब दस फिर नदी आगे ब...
-
फतेहपुर, शमशाद खान । घर के बाहर छप्पर के नीचे सगे भाईयों समेत सो रही बहन के ऊपर शनिवार की रात बूंदाबांदी के दौरान अचानक दीवार ढह जाने से ...
-
कानपुर नगर, हरिओम गुप्ता - समाजवादी पार्टी कानपुर ग्रामीण अध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह के नेतृत्व में पूर्व मंत्री शिव कुमार बेरिया सहित अन्य पद...
-
फतेहपुर, शमशाद खान । गुरू पूर्णिमा के अवसर पर श्री सांई सेवा समिति द्वारा श्रीसांईराम के वेदयंत्रों व सांईयन्त्रों के द्वारा हवन पूजन के सा...
-
कानपुर नगर, हरिओम गुप्ता - बर्रा क्षेत्र में व्याप्त जन समस्याओं के निराकरण हेतु जुलूस निकाल कर नगर निगम कार्यालय के बाहर वार्ड 51 की पार्षद...
-
फतेहपुर, शमशाद खान । शासन से जारी किये गये कठोर नियमों की अवहेलना करते हुए जिले के तमाम स्थानों पर धडल्ले से छतों पर लगे मोबाइल टावर ठं...
-
बहराइच में 3 से 10 अगस्त तक होने वाली फुटबाल प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों ने अभ्यास मैच खेले। बांदा, कृपाशंकर दुबे - फुटबाल क्लब के...
-
फतेहपुर, शमशाद खान । ईदुज्जुहा(बकरीद) का पर्व सकुशल सम्पन्न कराने के उद्देश्य से जनपदीय अधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट महात्मा गांधी सभागार मे...

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें