फतेहपुर, शमशाद खान । उद्योग व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर दो सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपते हुए ट्रान्सपोर्ट नगर आवंटित किये जाने के साथ ट्रान्सपोर्टरों की इन्ट्री पास कराये जाने की मांग किया।
सोमवार को उद्योग व्यापार मण्डल के संस्थापक अध्यक्ष किशन मेहरोत्रा की अगुवाई मे पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी आन्जनेय कुमार सिंह से मुलाकात कर ट्रान्सपोर्टरों की समस्याओं के निदान के लिए दो सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपते हुए अवगत कराया कि शहर मे कुछ ट्रान्सपोर्ट आवंटित हैं जो पास के जनपदों से आवश्यक सामग्री लाकर स्थानीय वितरकों, दुकानदारों को पहुंचाते हैं और नो इन्ट्री मे ट्रान्सपोर्ट बाधित हो जाने की वजह से आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति समयानुसार नही हो पाती जिसके लिए ट्रान्सपोर्टरों की इन्ट्री पास करायी जाये। साथ ही स्थापित ट्रान्सपोर्ट नगर मे ट्रान्सपोर्टरों का आवंटन नहीं किया गया जिसके लिए ट्रान्सपोर्टरों की समस्याओं को ध्यान मे रखते हुए ट्रान्सपोर्ट नगर मे समस्त ट्रान्सपोर्टरों को ट्रान्सपोटर नगर मे आवंटित किये जाने की मांग की जिससे सरकारी और गैर सरकारी आवश्यक वस्तुयें समयानुसार ग्राहकों तक पहुंचायी जा सके। इस मौके पर ट्रान्सपोर्ट के यूनियन के अध्यक्ष दीपचन्द्र शुक्ला, संजय श्रीवास्तव, राजेश वर्मा, वीरेन्द्र कुमार तिवारी, प्रदीप चन्द्र शुक्ला, अलताफ अहमद, मनोज कुमार आदि मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें