AMJA BHARAT एक वेब न्‍यूज चैनल है जिसे कम्‍प्‍यूटर, लैपटाप, इन्‍टरनेट टीवी, मोबाइल फोन, टैबलेट इत्‍यादी पर देखा जा सकता है। पर्यावरण सुरक्षा के लिये कागज़ बचायें, समाचार वेब मीडिया पर पढें

सोमवार, 6 अगस्त 2018

जलकल विभाग के ठेका मजदूरों ने वेतन भुगतान के लिए किया प्रदर्शन

फतेहपुर, शमशाद खान । नगर पालिका परिषद के जलकल विभाग मे संस्था द्वारा कार्यरत दैनिक वेतनभोगी मजदूरो को ठेकेदार द्वारा चार माह से वेतन न दिये जाने से आहत कर्मियों ने प्रदर्शन करते हुए जिलाधिकारी से वेतन भुगतान कराये जाने की गुहार लगायी। 
सोमवार को नगर पालिका परिषद के जलकल विभाग मे उत्थान सेवा संस्थान के माध्यम से कार्यरत दैनिक वेतनभोगी मजदूरो ने ठेकेदार योगेन्द्र सचान पर चार माह का वेतन न दिये जाने का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी से वेतनभोगी मजदूरो ने गुहार लगाते हुए कहा कि चार माह से वेतन ठेकेदार द्वारा न दिये जाने से जिसके कारण वह भुखमरी के कगार पर हैं और परिवार का पालन पोषण करना मुशीबत बना हुआ है। पीड़ित मजदूरों ने ठेकेदार से शीघ्र ही उनका वेतन भुगतान दिलाये जाने की गुहार लगायी। इस मौके पर शिवबरन, अभिषेक कुमार, राजू मौर्य, गजोधर, सागर, रामलखन, खड़क सिंह, योगेश कुमार, दीपक, भदई, राजकुमार, मुकेश, सतीश कुमार, गरीबे, गुलाब, विजयकरन, राधेकृष्ण, रामबहादुर, अनिल कुमार, धर्मेन्द्र सिंह आदि मौजूद रहे। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Advertisement

Advertisement

लोकप्रिय पोस्ट