फतेहपुर, शमशाद खान । विगत एक सप्ताह पूर्व घरेलू सामान लेने निकले एक लगभग 72 वर्षीय वृद्ध को जमीनी विवाद को लेकर कुछ लोगों ने अपहरण कर लिया तथा हत्या करने के बाद शहर से दूर एक बाग मे पयाल के नीचे शव को दबा दिया। साथ ही सिर को धड़ से अलग कर कहीं और फेंक दिया। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए दो लोगों को हिरासत मे लिया जिनकी निशानदेही पर देर रात शव बरामद कर विच्छेदन गृह भेजा है। जानकारी के अनुसार सदर कोतवाली क्षेत्र के चतुरी का पुरवा निवासी स्व0 शिवराम का पुत्र होरीलाल मौर्या जो शिक्षक पद से सेवानिवृत्त थे बताते थे कि 31 जुलाई की शाम 4 बजे वह पैदल घरेलू कुछ सामान लेने जा रहे थे तभी आईटीआई रोड़ से उनको अगवा कर लिया गया था देर शाम तक जब वह वापस नही आये तो परिजनों ने उनकी खोजबीन शुरू कर दी कोई सुराग न मिलने पर शिक्षक के परिजनों ने परिवार के ही धर्मेन्द्र व मुकुल समित पांच लोगों के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए धर्मेन्द्र व मुकुल को हिरासत मे लेकर पूंछतांछ शुरू कर दी जब पुलिस ने अपनी थर्ड डिग्री इस्तेमाल किया तो दोनों टूट गये और उन्होनें अपना जुर्म कबूल करते हुए देर रात लगभग 11.30 बजे सदर कोतवाली क्षेत्र के नउवा बाग रिलांइस पेट्रोल पम्प से 3 किमी दूर एक बाग मे पयाल के नीचे से सेवानिवृत्त शिक्षक होरीलाल मौर्या का सिरविहीन शव बरामद करवा दिया। पुलिस बाकी अन्य आरोपियों की तलाश मे छापेमारी कर रही है। जिलाचिकित्सालय के मर्चरी हाउस मे मृतक का पुत्र मुकेश ने बताया कि मारने वाले मृतक का भतीजा व एक नाती सहित पांच लोग सामिल थे जो काफी समय से जमीनी विवाद को लेकर आये दिन धमकी देते रहते थे हालांकि पुलिस अभी सिर को ढूंढने मे असफल है। बताया जा रहा है कि मुकुल व धर्मेन्द्र ने धड़ को पयाल के नीचे दबा दिया था जबकि अन्य तीन आरोपियों ने सिर कहीं और दफनाया है जिसके लिए पुलिस आरोपियों की तलाश मे है। सफलता मिलने पर ही मृतक शिक्षक के शव की बरामदगी हो पायेगी। वहीं मृतक के परिजनों ने तीन अन्य आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग को लेकर पटेल नगर चैराहे मे जाम लगा दिया। सूचना मिलने पर पहुंचे पुलिस के अधिकारियों ने आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया जिसके बाद जाम हट सका।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
Advertisement
लोकप्रिय पोस्ट
-
बहुजन सेवा संघ ने अंबेडकर पार्क में किया पौधरोपण फूलदार और फलदार पौधे लगाकर दिया हरियाली का संदेश बांदा, कृपाशंकर दुबे । रविवार ...
-
फतेहपुर, शमशाद खान । श्रद्धालुओं की श्रृद्धा एवं आस्था का प्रतीक बने शहर के सिद्धपीठ श्री तांबेश्वर बाबा के मंदिर में सावन के पहले सोमवार म...
-
फतेहपुर, शमशाद खान । पांडु और गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से हो रही कटान थमती नहीं दिख रही है। तेजी से हो रही कटान के कारण करीब दस फिर नदी आगे ब...
-
फतेहपुर, शमशाद खान । घर के बाहर छप्पर के नीचे सगे भाईयों समेत सो रही बहन के ऊपर शनिवार की रात बूंदाबांदी के दौरान अचानक दीवार ढह जाने से ...
-
कानपुर नगर, हरिओम गुप्ता - समाजवादी पार्टी कानपुर ग्रामीण अध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह के नेतृत्व में पूर्व मंत्री शिव कुमार बेरिया सहित अन्य पद...
-
फतेहपुर, शमशाद खान । गुरू पूर्णिमा के अवसर पर श्री सांई सेवा समिति द्वारा श्रीसांईराम के वेदयंत्रों व सांईयन्त्रों के द्वारा हवन पूजन के सा...
-
कानपुर नगर, हरिओम गुप्ता - बर्रा क्षेत्र में व्याप्त जन समस्याओं के निराकरण हेतु जुलूस निकाल कर नगर निगम कार्यालय के बाहर वार्ड 51 की पार्षद...
-
फतेहपुर, शमशाद खान । शासन से जारी किये गये कठोर नियमों की अवहेलना करते हुए जिले के तमाम स्थानों पर धडल्ले से छतों पर लगे मोबाइल टावर ठं...
-
बहराइच में 3 से 10 अगस्त तक होने वाली फुटबाल प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों ने अभ्यास मैच खेले। बांदा, कृपाशंकर दुबे - फुटबाल क्लब के...
-
फतेहपुर, शमशाद खान । ईदुज्जुहा(बकरीद) का पर्व सकुशल सम्पन्न कराने के उद्देश्य से जनपदीय अधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट महात्मा गांधी सभागार मे...

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें