AMJA BHARAT एक वेब न्‍यूज चैनल है जिसे कम्‍प्‍यूटर, लैपटाप, इन्‍टरनेट टीवी, मोबाइल फोन, टैबलेट इत्‍यादी पर देखा जा सकता है। पर्यावरण सुरक्षा के लिये कागज़ बचायें, समाचार वेब मीडिया पर पढें

सोमवार, 6 अगस्त 2018

प्रधान पर भेदभाव किये जाने का आरोप लगा ग्रामीणांे ने किया प्रदर्शन

फतेहपुर, शमशाद खान । ग्राम प्रधान व सेकेट्री पर सरकारीं कार्यो में अनियमितताएं किये जाने समेत तालाब व पंचायत घर की भूमि पर अवैध निर्माण कराए जाने को लेकर भिटौरा विकास खण्ड के लालपुर, मुहिद्दीनपुर  के ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट पहुँच कर जमकर नारेबाजी प्रदर्शन करते हुए उप जिलाधिकारी से मिलकर दोषियो पर कार्यवाही किये जाने की मांग की।
सोमवार को भिटौरा विकास खंड के लालपुर व मुहिद्दीपुर के ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट पहुँच जमकर नारेबाजी और प्रदर्शन करते हुए ग्राम प्रधान लेखपाल और ग्राम पंचायत अधिकारी के विरुदज कार्यवाहीं की मांग की।एसडीएम को दिए शिकायती पत्र में ग्रामीणों ने बताया कि गाँव ने बीते 25 वर्षों में गाँव में कोई भी विकास कार्य नही कराये गए जिससे गाँव में गलियों में कीचड़ भर जाने से स्कूल आने जाने वाले छात्र छात्राओं समेत बूढ़े बुजुर्गों को निकलने में दिक्कत हो रही है साथ की कहाकि, ग्राम समाज की अनारक्षित भूमि खाद गड्ढे और तलाबी भूमि पर प्रधान और लेखपाल द्वारा मिली भगत करते हुए अवैध निर्माण करा लिया गया है उन्होंने गाँव का सर्वे कराकर गाँव के रास्तों व नाली का निर्माण कराए जाने व दोषियो के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही किये जाने की मांग किया। इस मौके पर इंद्रसेन,रामफूल,अम्रपास,रामकेश,हरिलाल,विसुन, मेवालाल,नरेंद्र भोला,छेदी लाल, रामस्वरूप,रामबाबू, समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Advertisement

Advertisement

लोकप्रिय पोस्ट