फतेहपुर, शमशाद खान । प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी एवं प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ द्वारा स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व के अवसर पर बृक्षारोपण किये जाने के आह्वान के क्रम में विद्यालयो एवं मदरसों में स्वतंन्त्रता दिवस पर्व मनाये जाने के साथ बृक्षारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसके क्रम में मदरसा जामिया शेखुल उलूम अलादादपुर में झंडा रोहण कर राष्ट्रगान गाया गया साथ देशभक्ति के लगाए गए नारों से वातावरण गूंज उठा इस दौरान मदरसों के बच्चों ने देशभक्ति गीत व रंगा रंग का कार्यक्रम प्रस्तुत कर समा बांध दिया। प्रबन्धक मौलाना अब्दुल मोईद कासमी ने मदरसे में बृक्षारोपण कर धरती को हरा भरा बनाये जाने का संदेश दिया साथ ही छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए प्रबन्धक अब्दुल मोईद कासमी ने कहा कि देश की आजादी में लाखों देश प्रेमियो ने अपनी कुर्बानी दी है जिसमे मदरसो के अध्यापक और छात्र भी शामिल रहे है। देश की स्वतंत्रता के लिए अपनी जान न्योछावर करने वाले रणबाकुरों की कुर्बानी को याद करने के साथ ही अपने दिलो में राष्ट्रवाद की भावना को जाग्रत करना होगा और देश की बेहतरी तरक्की और नवनिर्माण में सभी को कंधे से कंधा मिलाकर आगे आना होगा। इस मौके पर विद्यालय के शिक्षक, छात्र छात्राये एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
Advertisement
लोकप्रिय पोस्ट
-
बहुजन सेवा संघ ने अंबेडकर पार्क में किया पौधरोपण फूलदार और फलदार पौधे लगाकर दिया हरियाली का संदेश बांदा, कृपाशंकर दुबे । रविवार ...
-
फतेहपुर, शमशाद खान । गुरू पूर्णिमा के अवसर पर श्री सांई सेवा समिति द्वारा श्रीसांईराम के वेदयंत्रों व सांईयन्त्रों के द्वारा हवन पूजन के सा...
-
भाकियू प्रतिनिधि मण्डल ने बोर्ड उपाध्यक्ष को सौपा सीएम संबोधित ज्ञापन चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि। भारतीय किसान यूनियन के प्रतिनिधि म...
-
फतेहपुर, शमशाद खान । घर के बाहर छप्पर के नीचे सगे भाईयों समेत सो रही बहन के ऊपर शनिवार की रात बूंदाबांदी के दौरान अचानक दीवार ढह जाने से ...
-
कानपुर नगर, हरिओम गुप्ता - समाजवादी पार्टी कानपुर ग्रामीण अध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह के नेतृत्व में पूर्व मंत्री शिव कुमार बेरिया सहित अन्य पद...
-
बिजनौर, संजय सक्सेना। कारगिल युद्ध विजय दिवस समारोह 20वीं वर्षगांठ के मौके पर जिलाधिकारी रमाकांत पांडे ने कहा कि आज हर देशवासी शौर्य और राष...
-
फतेहपुर, शमशाद खान । मुख्यालय रेलवे स्टेशन में अक्सर यात्री गाडी एवं मालगाडी की चपेट में आने से जहा यात्री चुटहिल होते रहते है वही कुछ को अप...
-
कानपुर नगर, हरिओम गुप्ता - बर्रा क्षेत्र में व्याप्त जन समस्याओं के निराकरण हेतु जुलूस निकाल कर नगर निगम कार्यालय के बाहर वार्ड 51 की पार्षद...
-
फतेहपुर, शमशाद खान । श्रद्धालुओं की श्रृद्धा एवं आस्था का प्रतीक बने शहर के सिद्धपीठ श्री तांबेश्वर बाबा के मंदिर में सावन के पहले सोमवार म...
-
फतेहपुर, शमशाद खान । पांडु और गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से हो रही कटान थमती नहीं दिख रही है। तेजी से हो रही कटान के कारण करीब दस फिर नदी आगे ब...

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें